दिल्ली में शर्मनाक घटना,स्पीकर ठीक करने के बहाने 8 साल की बच्ची से घिनौनी हरकत, बवाल के बाद आरोपी अरेस्ट

Delhi Aman Vihar Crime: जांच में पता चला है कि वह बच्ची के पिता से परिचित है और दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. गिरफ्तारी के बाद सदरुद्दीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और रोहिणी जिला पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
delhi crime news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के अमन विहार में एक व्यक्ति को 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया
  • आरोपी सदरुद्दीन बच्ची के पिता को जानता था और दोनों एक ही समुदाय से संबंधित होने की जानकारी सामने आई
  • बच्ची के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश की राजधानी के अमन विहार इलाके से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है.यहां एक व्यक्ति को स्पीकर ठीक करने के बहाने 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.पीड़िता का बयान उसके माता-पिता की मौजूदगी में दर्ज किया गया.इसके बाद बच्ची के बयान के आधार पर कानून की उचित धाराओं, भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 के तहत एफआईआर (नंबर 169/26) दर्ज की गई है.

बेटी के पिता को जानता है आरोपी 

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सदरुद्दीन के रूप में हुई है और वह दिल्ली के अमन विहार का ही रहने वाला है; उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में पता चला है कि वह बच्ची के पिता से परिचित है और दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. गिरफ्तारी के बाद सदरुद्दीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और रोहिणी जिला पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

पूरी घटना समझिए 

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्पीकर ठीक करने के बहाने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और अंदर ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया.NDTV से बात करते हुए रोहिणी जिले के डीसीपी (DCP) शशांक जायसवाल ने कहा, “हम पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पूरी जांच के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं.यह घटना बच्चों की सुरक्षा में माता-पिता की निगरानी और सामुदायिक सतर्कता के महत्व को रेखांकित करती है.अधिकारी मामले पर करीब से नजर रखे हुए हैं और उन्होंने नाबालिगों को नुकसान पहुंचाने या उनका शोषण करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई का वादा किया है.”

यह भी पढ़ें- 'गुस्से के दौरे पड़ते हैं, लापता भांजे के लिए परेशान हैं...' दिल्ली में स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकने वाले सरबजीत की पत्नी ने की NDTV से बात

Advertisement

यह भी पढ़ें-  बिहार में दिल्ली पुलिस की दबिश, 1 करोड़ साइबर ठगी मामले में समस्तीपुर से पकड़ा गया युवक
 

Featured Video Of The Day
आज रात खत्म हो जाएगा ईरान? Trump ने दे दिया है फाइनल अल्टीमेटम! | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article