- दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 में लगभग तीन सौ से अधिक विदेशी पत्रकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
- मीडिया कर्मियों के लिए भारत मंडपम के हॉल नंबर एक में दो फ्लोर विशेष रूप से मीडिया वर्क हेतु तैयार किए गए हैं.
- इस समिट में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. देखें समिट से जुड़ी कुछ तस्वीरें.
AI Summit 2026: राजधानी दिल्ली में हो रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समिट (AI Summit 2026) कई मामलों में काफी अहम है. पूरे विश्व में अपने आप का यह चौथा आयोजन है, जिसके गवाह देसी-विदेशी मीडिया प्रतिनिधि भी बन रहे हैं. इन मीडिया प्रतिनिधियों के जरिए देश-दुनिया में एआई समिट की गूंज जा रही है. जानकारी के मुताबिक लगभग 300 से भी अधिक विदेशी पत्रकारों ने इसके लिए खुद का रजिस्ट्रेशन कराया है.
दो फ्लोर केवल मीडिया कर्मियों के लिए
भारत मंडपम के हॉल नम्बर 1 को मीडिया कर्मियों के लिए खास तौर पर बनाया गया है. इस पूरे हॉल के पहले और दूसरे मंजिल को खासतौर पर मीडिया वर्क के लिए तैयार किया गया है. इसमें पहली मंजिल पर मीडिया के लिए स्टूडियो तैयार किया गया है. जहां पर महत्वपूर्ण व्यक्तियों का इंटरव्यू किया जा सकता है.
दूसरे फ्लोर पर एक बड़ा कान्फ्रेंस हॉल बनाया गया है. इसमें 1000 से भी अधिक पत्रकारों के बैठने की सुविधा है. इस हॉल में हो रहे प्रेस कान्फ्रेंस के लिए इंटरनेट और दूसरी संचार की व्यवस्था की गयी है.
पॉडकास्ट हॉल में मीडिया हॉल में पॉडकास्ट के लिए अलग से कमरे बनाए गए हैं. जिसमें वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया गया है. इस स्टूडियो में प्रोपर तरीके से लाइटिंग की व्यवस्था है जिससे की बेहतर शूट हो सके.
500 से भी अधिक कम्प्यूटर
यहां पर जितने भी मीडिया कर्मी आ रहे हैं, उनके लिए 500 से भी अधिक सिस्टम लगया गया है. इसके साथ ही पत्रकारों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मुहैया की गयी है. साथ ही ऑडियो-वीडियो भी दिया जाएगा.
जिन देशों से पत्रकारों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, तजाकिस्तान और अफ्रीकी देश के पत्रकार शामिल है. इन विदेशी पत्रकारों के ठहरने के लिए अलग से रुम की व्यवस्था भी की गई है.
यह भी पढ़ें - AI समिट 2026: बदलती दुनिया में भारत की नई डिजिटल कूटनीति













