ट्यूशन की आड़ में 'ठगी की पाठशाला': दिल्ली के मास्टर जी ने 48 परिवारों को लगाया 2 करोड़ का चूना

दिल्ली में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने लोगों का भरोसा जीतकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ट्यूशन के बहाने करोड़ों की ठगी करने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार किया है.
  • चंद्रदीप चमोली और उसकी पत्नी पर 48 लोगों से करीब दो करोड़ रुपये ठगने का आरोप है.
  • आरोपी ने इंद्रपुरी मेन मार्केट में अवैध कमेटी स्कीम्स चलाकर स्थानीय लोगों को अधिक रिटर्न का झांसा दिया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने लोगों का भरोसा जीतकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी चंद्रदीप चमोली, जिसे इलाके में 'मास्टर जी' के नाम से जाना जाता था, और उसकी पत्नी सरिता चमोली पर 48 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है. 

डीसीपी अमित वर्मा के अनुसार, चंद्रदीप दासघरा, इंद्रपुरी, पूसा और टोडापुर जैसे इलाकों में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था और उसने इंद्रपुरी मेन मार्केट में अपना ऑफिस खोलकर अवैध कमेटी स्कीम्स चला रखी थीं. उसने स्थानीय लोगों और अभिभावकों को बैंक से ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया और अप्रैल 2025 में परिवार समेत फरार हो गया.

इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब कुलदीप सिंह और 47 अन्य पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर 16 अक्टूबर 2025 को मंदिर मार्ग स्थित EOW थाने में प्राथमिकी (FIR No. 133/25) दर्ज की गई. जांच में सामने आया कि आरोपी 2013-14 से करीब 52 कमेटियां चला रहे थे, लेकिन जब अप्रैल 2025 में भुगतान का समय आया, तो उन्होंने न मूल रकम लौटाई और न ही मुनाफा. पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने निवेशकों का हिसाब-किताब वाला रजिस्टर जला दिया और अपने मोबाइल व सिम कार्ड भी नष्ट कर दिए. लंबी मशक्कत और तकनीकी सर्विलांस के बाद, दिल्ली पुलिस ने चंद्रदीप को 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से और उसकी पत्नी सरिता को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें :  भारत में AI सुपरपावर बनने की क्षमता, NDTV AI Summit में बोले पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War | ईरान युद्ध में 'पहाड़' तोड़ेंगे ट्रंप! मिशन 440KG परमाणु एक्टिव है! | Sikta Deo