उद्घाटन से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी, 5 पुलिस चौकियां स्थापित, CM योगी कल लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12 बजे के आसपास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां वे एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेंगे. सीएम के दौरे से पहले पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा एयरपोर्ट का जायजा लेते सीएम योगी. (पुरानी तस्वीर)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले जेवर क्षेत्र में 5 अस्थायी जांच चौकियां स्थापित की गई हैं.
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे.
  • पुलिस ने सात नए पीसीआर वाहन तैनात किए हैं जो हवाई अड्डा परिसर और यमुना एक्सप्रेसवे पर गश्त करेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह से पहले जेवर क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच अस्थायी जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जिनमें तीन चौकियां हवाई अड्डा परिसर के भीतर और दो एक्सप्रेसवे व आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए बनाई गई हैं. उद्घाटन समारोह तक ये सभी चौकियां सक्रिय रहेंगी. हवाई अड्डा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचेंगे. 

सीएम के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष रूप से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

रविवार को 12 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12 बजे के आसपास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां वे एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेंगे. सीएम के दौरे से पहले पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है.

7 नए PCR वाहन भी किए गए तैनात

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए 7 नए पीआरवी/पीसीआर वाहन भी तैनात किए गए हैं, जो आधुनिक उपकरणों से लैस हैं. बयान में बताया गया कि एक वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक गश्त करेगा जबकि अन्य वाहन हवाई अड्डा मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे. पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सभी कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Advertisement

28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि आगामी 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, रैली स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों की ओर से उन्हें रैली के लेआउट प्लान, जनसभा स्थल की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए विस्तृत सुरक्षा प्लान पर भी चर्चा की जाएगी.

तीनों प्राधिकरण के साथ-साथ पुलिस की टीम तैनात

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए तीनों प्राधिकरण, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, के साथ पुलिस कमिश्नरेट और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं. सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे और एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके.

यह भी पढ़ें - CM योगी के सिंगापुर दौरे से जेवर एयरपोर्ट के लिए हो गया 4458 करोड़ रुपए का इंतजाम, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: कैसे हुई फरसा वाले बाबा की मौत? जिससे मथुरा में कट रहा बवाल! | Yogi | UP Police