दिल्ली में वकीलों की दबंगई, ओवरटेक को लेकर स्कूटी सवार शिक्षक को जमकर पीटा; दांत भी टूटा

Lawyers Beat Teacher Delhi: पीड़ित MCD स्कूल का शिक्षक बताया जा रहा है। आरोप है कि ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कार सवारों ने स्कूटी रोककर शिक्षक से मारपीट की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से वकीलों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में कार सवार चार लोग एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि विवाद ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति पेशे से एमसीडी स्कूल का शिक्षक है. आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले स्कूटी को ओवरटेक कर रोका और फिर कहासुनी के दौरान शिक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका एक दांत टूटने की भी जानकारी सामने आई है.

बाद में पता चला कि कार में सवार सभी लोग पेशे से वकील हैं. वायरल वीडियो में बीच सड़क पर हुई मारपीट की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद उस पर दबाव बनाकर उल्टा उसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की धमकी भी दी गई.

Featured Video Of The Day
Modi-Meloni viral video from Rome: जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'Melody' का पैकेट!
Topics mentioned in this article