दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, कार ने मारी थी जोरदार टक्कर

Road Accident Death: तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi Road Accident: दिल्ली के भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा 8 और 9 मई की दरमियानी रात हुआ है. मृतकों की पहचान रोहित (31) पुत्र शिव प्रकाश और हेमंत (33) पुत्र वीरपाल के रूप में हुई है. दोनों करावल नगर के निवासी थे.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खजूरी खास थाना क्षेत्र में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. एक मारुति सीलेरियो कार ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई, जिन्हें पीसीआर वैन के जरिए घायल अवस्था में जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आरोपी कार चालक गिरफ्तार

पुलिस की अन्य टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हादसे में इस्तेमाल सेलेरियो कार को भी कब्जे में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: खुले नाले में डूबने से छठी कक्षा के छात्र की मौत, साफ पानी देखकर आठ दोस्‍तों के साथ नहाने उतरा था

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP cabinet expansion: योगी का मास्टरस्ट्रोक! यूपी में चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गेम?