बवाना गैंगवार: रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

Bawana Gang War: दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. हमले में गोगी गैंग से जुड़े रवि भारद्वाज की मौत हो गई थी. जबकि उसके पिता की हालत गंभीर थी. फायरिंग में एक 10 साल के बच्चे के पैर में और घर के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस ने बवाना में गोलीबारी के बाद गोगी गैंग से जुड़े रवि भारद्वाज की हत्या के मामले में 2 मोस्ट वांटेड शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों तरफ से करीब एक दर्जन गोलियां चलीं.

टिल्लू गैंग के शूटर कुणाल और उसके साथी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान शूटर कुणाल और उसके साथी विशाल को पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया. शूटरों ने पिछले हफ्ते बवाना के हरेवली गांव में गैंगवारी के चलते गोगी गैंग से जुड़े रवि भारद्वाज के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतारा था. वहीं गोलीबारी में नाबालिक सहित तीन अन्य लोगों को भी गोलियां लगी थी, जिसमें सभी घायल हो गए थे.

मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू भी गिरफ्तार

इस गैंगवार मामले में दिल्ली पुलिस को एक और सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के  मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शूटर आकाश को बिहार के बेगूसराय जिले से धर दबोचा. बिट्टू दिल्ली के नांगल ठकरान का रहने वाला है और उसकी उम्र महज 20 साल है. 

(एनडीटीवी के लिए प्रभाकर राणा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: रायपुर घूमने आया, भिलाई में सीखी ड्राइविंग, खूंखार नक्सली पापा राव के अर्बन कनेक्शन की पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल का रण, किसके साथ समीकरण? मानिकतला से EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article