यूपी : मेरठ में बोरे में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

आशंका जताई गयी है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पुलिस ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
मेरठ (उप्र):

मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खरखौदा थाना क्षेत्र के जमनानगर में रविवार सुबह बोरे में करीब 30 वर्षीय एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

आशंका जताई गयी है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के थानों में शव की तस्वीर भी भेजी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.

पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है. इस फुटेज में सुबह सात बजे एक व्यक्ति सिर पर बोरा अपने कंधों के ऊपर रख कर ले जाता दिख रहा है, लेकिन फुटेज का घटना से संबंध है या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि शव को अभी पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है और शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
ड्राइवर की पलक झपकी और फ्लाईओवर ब्रिज पर जा लटका ट्रक
Topics mentioned in this article