तमिलनाडु: बच्चे की कस्टडी को लेकर खूनी विवाद, ससुर की गोली मारकर फरार हुआ दामाद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं - एक बेटा और एक बेटी. विवाद बेटे की कस्‍टडी को लेकर था. अधिकारी ने कहा कि पुरुष बच्चे की कस्‍टडी चाहता था, लेकिन मां ने इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर के आरोपी की अपने ससुर से कहासुनी हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तमिलनाडु के तिरुपत्तूर में बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • आरोपी अपने ससुर की हत्या के बाद फरार हो गया है. मृतक ससुर की पहचान रवि के रूप में हुई है.
  • पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में बच्चे की कस्‍टडी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. अंबूर के पास हुई इस घटना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है. आरोपी अपनी पत्नी से तलाक की कार्यवाही के चलते अलग रह रहा था और दोनों के बीच बच्चों की कस्‍टडी क्षा को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं - एक बेटा और एक बेटी. विवाद बेटे की कस्‍टडी को लेकर था. अधिकारी ने कहा कि पुरुष बच्चे की कस्‍टडी चाहता था, लेकिन मां ने इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर के आरोपी की अपने ससुर से कहासुनी हो गई. इसके बाद आरोपी अपने घर गया, बंदूक लेकर लौटा और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर शव जलाया, फिर पास बैठकर पी शराब; पुलिस को बताई अपहरण की कहानी

ससुर को कहासुनी के बाद मार दी गोली

शुरुआती जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि आरोपी की पहले अपने ससुर से कहासुनी हुई. इसके बाद वह कुछ देर के लिए वहां से चला गया. हालांकि थोड़ी ही देर के बाद कथित तौर पर देसी बंदूक लेकर लौटा और अपने घर के बाहर बैठे रवि पर गोली चला दी. 

Advertisement

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रवि को स्थानीय लोगों की मदद से अंबूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

ये भी पढ़ें: रायपुर में पाकिस्तानी युवक को जिंदा दफनाया, जान‍िए श्याम-सावित्री के प्यार में कैसे गई जान?

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित 

उमरबाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को पकड़ने और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 
 

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार ससुर ने क्यों किया?
Topics mentioned in this article