तमिलनाडु के तिरुपत्तूर में बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी अपने ससुर की हत्या के बाद फरार हो गया है. मृतक ससुर की पहचान रवि के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं.