गैंगवॉर में फरार शार्पशूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, हरियाणा के एक चर्चित मर्डर केस में था वांछित

3 जून की शाम स्पेशल सेल को इनपुट मिला कि हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़ा एक वांछित शार्पशूटर दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-35 इलाके में अपने साथियों से मिलने आने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के रोहतक में हुए एक चर्चित मर्डर केस में वांछित था. यह शार्पशूटर कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस की टीम पर फायरिंग करने के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे धर दबोचा गया.

क्या है पूरा मामला

1 जून 2025 को रोहतक जिले के रिठौली गांव में अनिल कुमार नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अनिल हाल ही में एक डबल मर्डर केस में जेल से जमानत पर छूटा था. बताया जा रहा है कि उसकी हत्या एक पुरानी गैंग रंजिश के चलते की गई, क्योंकि उसने पहले हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़े रोहित उर्फ बजरंग और उसके चाचा की हत्या की थी.

स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

3 जून की शाम स्पेशल सेल को इनपुट मिला कि हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़ा एक वांछित शार्पशूटर दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-35 इलाके में अपने साथियों से मिलने आने वाला है. इस इनपुट पर इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम ने एसीपी संजय दत्त और डीसीपी अमित कौशिक की निगरानी में दादा लेखराम चौक के पास जाल बिछाया.

रात करीब 10:30 बजे एक संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आता दिखा. पुलिस ने रास्ता रोका तो बाइक असंतुलन के कारण फिसल गई. पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी.

कौन है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार शार्पशूटर की पहचान दीपक ढांंघर ,निवासी रोहतक के रूप में हुई है. उसकी उम्र 23 साल है ,वो अनिल कुमार की हत्या के मामले में वांछित था.

पुलिस के मुताबिक, दीपक ने रोहिणी एनक्लेव में तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एसआई विनीत और हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र बाल-बाल बचे. मौके से एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है. बाइक दिल्ली के गाज़ीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी.

Advertisement

हत्या का शिकार बना अनिल, सन्नी उर्फ बाबा गैंग का चाचा था. जबकि उसका विरोधी गिरोह हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग है. 2022 में रिठौली गांव में हुए डबल मर्डर केस में अनिल पर आरोप था कि उसने हिमांशु के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग और उसके चाचा की हत्या की थी. उसी केस में वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.

पुलिस को शक है कि यह मर्डर गैंगवॉर का हिस्सा था और हत्या के पीछे बदले की भावना थी. एनकाउंटर दिल्ली के बेवंपुर थाना क्षेत्र में दादा लेखराम चौक के पास हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | महंगा तेल, अफवाह का खेल! | War News | Iran
Topics mentioned in this article