ओडिशा: शादी के तुरंत बाद कार रोक दूल्हे पर तानी बंदूक, दुल्हन को किडनैप कर ले गया पूर्व प्रेमी

ओडिशा में शादी के घंटेभर बाद पूर्व प्रेमी ने दूल्हे पर बंदूक तानकर दुल्हन का अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आरोपियों की तलाश में पुलिस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के बलांगिर जिले में शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन को उसके पूर्व प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया
  • दूल्हा हरिबंधु पटेल और परिवार विवाह समारोह के बाद घर लौट रहे थे जब बदाबंधा के पास गाड़ी को रोका गया
  • आरोपी ने दूल्हे को बंदूक दिखाकर धमकाया और दुल्हन को जबरन गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बलांगिर:

ओडिशा के बलांगिर जिले में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद एक नवविवाहित महिला का उसके पूर्व प्रेमी ने कथित रूप से बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया. यह पूरी वारदात रविवार तड़के उस समय की बताई जा रही है, जब दूल्हा‑दुल्हन विवाह समारोह के बाद परिवार के साथ घर लौट रहे थे.

रास्ते में कार को रोककर दुल्हन को जबरन ले गया आरोपी

दूल्हा हरिबंधु पटेल, जो बलांगिर जिले का निवासी है, अपनी शादी के लिए कांतामल गया था. जहां पर विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद वह अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहा था. लेकिन जब वाहन तारभा रोड स्थित बदाबंधा के पास पहुंचा, तभी एक अन्य वाहन ने रास्ता रोक लिया.

ये भी पढ़ें : इंसानियत शर्मसार! बेड तक नसीब नहीं, ओडिशा के अस्पताल में नसबंदी के बाद फर्श पर लिटाई गईं 20 महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक, दुल्हन का पूर्व प्रेमी अपने दो साथियों के साथ वहां पहले से ही मौजूद था. आरोप है कि उसने दूल्हे पर बंदूक तान दी और धमकाते हुए दुल्हन को जबरन गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गया. तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दूल्हा और परिवारजन असहाय रह गए.

दूल्हा पहुंचा थाने, बंदूक दिखाकर पत्नी को ले जाने की शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद हरिबंधु पटेल सीधे तारभा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि उसे बंदूक की नोक पर धमकाया गया और उसकी पत्नी का उसके सामने ही अपहरण कर लिया गया.

पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी

तारभा थाना प्रभारी (IIC) अनीता किडो ने बताया कि दंपति विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी 3 लोगों ने बदाबंधा के पास उनकी गाड़ी रोकी, हथियार दिखाकर धमकाया और दुल्हन को अगवा कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने और महिला को सुरक्षित बरामद करने के लिए छापेमारी का सिलसिला चल रहा है.

Advertisement

घटना से इलाके में चिंता, सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों में चर्चा है कि शादी के तुरंत बाद इस तरह का अपहरण सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पुलिस टीम सक्रिय है और जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Featured Video Of The Day
Pakistani आतंकियों का समर्थन करने वाले 6 संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार | BREAKING NEWS