ओडिशा के बलांगिर जिले में शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन को उसके पूर्व प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया दूल्हा हरिबंधु पटेल और परिवार विवाह समारोह के बाद घर लौट रहे थे जब बदाबंधा के पास गाड़ी को रोका गया आरोपी ने दूल्हे को बंदूक दिखाकर धमकाया और दुल्हन को जबरन गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गया