दिल्ली : छावला में हेड कॉन्स्टेबल को बदमाश ने मारा चाकू, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

हेड कॉन्स्टेबल के सीने पर 2 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया. इसके बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
दिल्ली में पिछले दिनों ही एक और पुलिसकर्मी पर ऑन ड्यूटी हमला हुआ था.
नई दिल्ली:

दिल्ली के छावला इलाके में ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल पर बदमाश ने चाकू से हमला किया. फिलहाल हेड कॉन्स्टेबल की ICU में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. देर रात पुलिस आरोपी बदमाश को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली. घायल बदमाश का भी इलाज किया जा रहा है. दरअसल कल शाम करीब साढ़े आठ बजे एएसआई सुनील और हेडकांस्टेबल रिंकू बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे थे.

इसी बीच छावला इलाके के कुतुब विहार में एक झगड़े की सूचना मिली, दोनों जब मौके पर पहुंचे तो पता चला की कुछ लड़के एक ऑटो वाले से झगड़ा कर रहे हैं. रिंकू ने झगड़ा कर रहे सन्नी नाम के बदमाश को पकड़ लिया तो उसने हेड कॉन्स्टेबल को सीने पर 2 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया. इसके बाद रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके बाद देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश सन्नी कुतुब विहार इलाके के एक घर में छुपा हुआ है.

सूचना मिलने पर देर रात करीब ढाई बजे उसको पकड़ने के लिए गई. पुलिस पर सन्नी में पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोलियां बदमाश को भी लगी. पुलिस बदमाश को लेकर अस्पताल गई, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने सनी के कमरे से 3 और लडकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. कमरे से एक देशी कट्टा ,कारतूस और चाकू बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ें : झारखंड : कथित तौर पर रेप का विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले की गई 23 साल की युवती

ये भी पढ़ें : चलती ट्रेन में AC बोगी में TTE ने अपने साथी के साथ कथित रूप से महिला का गैंगरेप किया

Featured Video Of The Day
Bangladesh PM Oath Ceremony: Tarique Rahman ने बांग्लादेश में PM पद की शपथ ली | Breaking News
Topics mentioned in this article