शादी की पहली ही रात घर साफ कर फरार हो जाती थी लुटेरी दुल्हन, ऐसे हुआ पूरे गिरोह का भंड़ाफोड़

वाशिम जिले के रिसोड तालुका में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शादी की पहली ही रात को लुटेरी दुल्‍हन फरार हो गई और जाते-जाते दुल्‍हन अपने साथ ससुराल से पैसे और गहने भी ले गई थी. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के वाशिम जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.
  • शादी की पहली ही रात को दुल्हन ससुराल से गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी.
  • पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.
मुंबई:

देश के अलग-अलग इलाकों से लगातार लुटेरी दुल्‍हनों के मामले सामने आ रहे हैं. शादी के नाम पर लूट की वारदातों को अंजाम देना ही इनका धंधा होता है और जब तक लोग कुछ समझ पाते हैं, वह ससुराल को लूटकर फरार हो जाती हैं. ऐसा ही मामला महाराष्‍ट्र के वाशिम से सामने आया है. पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है. जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से गहने और नकदी जब्त की गई.

वाशिम जिले के रिसोड तालुका में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शादी की पहली ही रात को लुटेरी दुल्‍हन फरार हो गई और जाते-जाते दुल्‍हन अपने साथ ससुराल से पैसे और गहने भी ले गई थी. 

हालांकि पुलिस ने अब इस ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 40,000 रुपये के गहने और 1.25 लाख रुपए की नकदी जब्‍त की गई है.

इस तरह से दिया जाता था ठगी को अंजाम

पुलिस ने बताया कि पहले यह गिरोह लड़की को दिखाकर पारंपरिक तरीके से उसकी शादी करवाता था. हालांकि शादी की पहली ही रात को दुल्हन घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती थी. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में इस तरह से कई परिवारों को ठगा गया है.

Advertisement

पुलिस ने जाल बिछाकर गिरोह को पकड़ा

रिसोड पुलिस ने इस गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. रिसोड पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर जाल बिछाकर कार्रवाई की.

Featured Video Of The Day
पहाड़ों से गिरी चट्टान... आसमानी आफत, जलपाईगुड़ी से जम्मू तक मौसम की मार
Topics mentioned in this article