महाराष्ट्र के वाशिम जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. शादी की पहली ही रात को दुल्हन ससुराल से गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.