छह टुकड़े करने से पहले युवक को लगाया था इंजेक्शन... लुधियाना में ड्रम से मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा

लुधियाना मर्डर मामले में तीन सदस्‍यों के मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्‍टमार्टम किया और पाया कि हत्‍या से पहले उस शख्‍स के बाएं हाथ में एक इंजेक्‍शन लगाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लुधियाना में 35 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाने का पता चला है.
  • साथ ही मृतक का दांया हाथ पोस्टमार्टम के समय गायब पाया गया है, अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
  • फोरेंसिक साइंस लैब को विसरा सैंपल भेजे गए हैं, जिससे मौत का सही कारण पता चलेगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंजाब के लुधियाना में 35 साल के युवक की क्रूर हत्‍या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस हत्‍या ने हर किसी को चौंका दिया है. तीन सदस्‍यों के मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्‍टमार्टम किया और पाया कि हत्‍या से पहले उस शख्‍स के बाएं हाथ में एक इंजेक्‍शन लगाया था. गुरुवार को जालंधर बाईपास के पास के एक सुनसान इलाके से एक शख्‍स का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. यह शव एक ड्रम में मिला था. आरोपियों ने युवक की हत्‍या के बाद शव के छह टुकड़े किए थे. इस हत्‍या के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई थी.

इस मामले में आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि फोरेंसिक साइंस लैब को विसरा सैंपल भेजे गए हैं और उनकी जांच के बाद मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा. पोस्‍टमार्टम के लिए जब शव को लाया गया तो उसका दांया हाथ गायब था. पुलिस लापता हाथ की तलाश कर रही है.

हत्‍या के आरोप में पति-पत्‍नी गिरफ्तार 

इस मामले में शुक्रवार को एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान शमशेर उर्फ ​​शेरा के रूप में हुई है, जो पेशे से बढ़ई है.

मृतक दविंदर कुमार लुधियाना की भारती कॉलोनी का निवासी था और हाल ही में मुंबई से लौटा था, जहां पर वह एक प्रिंटिंग और ग्राफिक डिजाइन की दुकान में काम करता था. जांच में पता चला कि दविंदर और शमशेर घनिष्ठ मित्र थे और पैसों को लेकर हुए विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Advertisement

आरी से टुकड़े कर शव फेंकने का आरोप

आरोपियों ने कथित तौर पर आरी से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और टुकड़ों को एक ड्रम में भरकर सलेम तबरी पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले एक खाली प्लॉट में फेंक दिया.

एक राहगीर ने ड्रम देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस का मानना ​​है कि शरीर के कुछ अन्य कटे हुए अंगों को भी कहीं और फेंका गया होगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
'महायुद्ध' का 16वां दिन! ईरान जंग में फंस गए Trump? | US Iran War | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article