Rajasthan: हरियाणा की यूनिवर्सिटी के पास से दबोचा गया लॉरेंस का गुर्गा, विदेशी नंबरों से दे रहा था मौत की धमकी

Rajasthan News: धौलपुर के बसेरी में गेहूं की कटाई करते समय 40 साल के किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनका परिवार 2 बीघा जमीन पर गुज़ारा कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
NDTV

Sriganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.  सदर थाना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक वॉन्टेड क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. वह जान से मारने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

विदेशी नंबरों से रच रहा था साजिश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नमन्न जांगिड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महेंद्रगढ़, हरियाणा का निवासी है. आरोपी के खिलाफ 25 मार्च 2025 को श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. जांच में सामने आया कि नमन्न विदेशी नंबरों और व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ितों को डराता-धमकाता था और उनसे मोटी रकम की मांग करता था.  पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ आरोपी फरार चल रहे थे. 

गुरुग्राम की यूनिवर्सिटी के पास से दबोचा

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत एएसपी और सीओ सिटी के सुपरविजन में टीम गठित की गई. जिसके बाद  तकनीकी आधार पर आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया गया. इसके बाद टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के पास घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इस इनामी बदमाश को धर दबोचा.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क और भविष्य की योजनाओं के बारे में कई अहम सुराग मिल सकते हैं.गैंग से जुड़े अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें; Haryana: RTA टीम की 'लाइव जासूसी' करते थे मुर्सलीन और खालिद, व्हाट्सएप पर लोकेशन लीक कर साथियों को करते थे चौकन्ना

Featured Video Of The Day
महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग, अब फरमान का क्या होगा?