बिहार में स्कूल की छात्राओं से संबंध के आरोप में शिक्षक की पिटाई, गांव में पसरा तनाव

बिहार के कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में छात्राओं से कथित अनुचित संबंध के आरोप में शिक्षक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव है और शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मधुरा गांव के माध्यमिक स्कूल में छात्राओं से कथित अनुचित संबंध के आरोप में शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा
  • आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राम पर तीन छात्राओं के साथ गलत संबंध बनाने और शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है
  • पत्नी के शिक्षक को एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद मामला सामने आया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरा गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मधुरा में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब छात्राओं से कथित अनुचित संबंध के आरोप में एक शिक्षक की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

शिक्षक पर बड़े गंभीर आरोप

घटना में घायल शिक्षक की पहचान शरीफगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है, जो हाई स्कूल में हैं. आरोप है कि शिक्षक ने तीन छात्राओं को अपने प्रभाव में लेकर उनके साथ गलत संबंध बनाने की कोशिश की. बताया गया कि शिक्षक ने “फॉर्म भरवाने” के बहाने एक छात्रा को अपने घर बुलाया, जहां कथित तौर पर उसका शोषण किया जा रहा था.

कब सामने आया मामला

मामला उस समय सामने आया जब शिक्षक की पत्नी ने उसे एक छात्रा के साथ अपने ही घर में आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. इसके बाद छात्रा के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी गई, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया. जैसे ही यह खबर फैली, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए. ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया.

ये भी पढ़ें : SSB का नकस्लियों पर बड़ा एक्शन, हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार

ग्रामीणों ने स्कूल में की तोड़फोड़

इस दौरान स्कूल में तोड़फोड़ की गई और जैसे ही आरोपी शिक्षक स्कूल पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के कारण शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर कोढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह शिक्षक को उग्र भीड़ से बचाकर अस्पताल भेजा गया. घायल शिक्षक को कोढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस निगरानी में इलाज जारी है.

Advertisement

मामले में अधिकारी ने क्या कहा

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोढ़ा प्रियंका कुमारी ने बताया कि उन्हें इस घटना को लेकर ग्रामीणों का फोन आया है, लेकिन अभी तक किसी आधिकारिक माध्यम से सूचना प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तरों पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है. वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : Bihar: विजिलेंस के शिकंजे में फंसा बैंक का फील्ड ऑफिसर, 75000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
LIVE टीवी डिबेट ऐसा क्या बोले AIMIM प्रवक्ता, एंकर ने लगा दी क्लास