दिल्ली: कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम 5.03 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. जिसमें कॉलर ने बताया कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दक्षिणी दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर इलाके में कोस्ट गार्ड कमांडेंट की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके बच्चों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी. मृतका के पति की दिल्ली के आईसीजी मुख्यालय में तैनाती है. घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थे. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कमरे से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम 5.03 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. जिसमें कॉलर ने बताया कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो 14 वर्षीय लड़के ने उन्हें बताया कि उसकी मां अंजना राणा ने पंखे से लटक कर जान दे दी है. 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि पुलिस की क्राइम टीम ने मौका का मुआयना किया. कमरे से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी कारण का जिक्र नहीं किया गया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-

फेसबुक पर आकर युवक ने शुरू की 'आत्महत्या की लाइव स्ट्रीम', तभी आ गई पुलिस फिर...

राजस्थान : युगल जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित आत्महत्या की

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: कैसे हुई फरसा वाले बाबा की मौत? जिससे मथुरा में कट रहा बवाल! | Yogi | UP Police
Topics mentioned in this article