तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी में ही खुदको जहर का इंजेक्शन देकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कीसारा के विनोद कुमार के रूप में की गई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि विनोद कुमार हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जनरल फिजिशियन के तौर पर काम करते थे.
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे, वहां से गुज़र रहे एक राहगीर ने रामपल्ली दयारा के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार देखी और कार के अंदर ड्राइवर को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी.जब कीसारा पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि उनके दाहिने हाथ में एक कैनुला लगा हुआ था और कार के अंदर एक खाली सिरिंज पड़ी थी. मलकाजगिरी के DCP सीएच श्रीधर ने कहा कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि उन्होंने खुद को किसी ज़हरीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाया है.
पुलिस उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बुधवार शाम तक कार से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. जांच में पता चला है कि मृतक विनोद कुमार की शादी को 18 साल हो चुके थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 12 और 10 साल है.उनकी मौत के तुरंत बाद, डॉक्टर के पिता ने कीसारा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनका बेटा अपनी पत्नी द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के कारण गंभीर मानसिक तनाव में था.
इस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम परिवार के आरोपों की जांच कर रहे हैं, रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं और फोन रिकॉर्ड तथा वित्तीय विवरण सहित अन्य सबूत इकट्ठा कर रहे हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि डॉक्टर को ज़हर कैसे मिला और क्या यह कदम उठाने से पहले उन्होंने किसी से बात की थी.
यह भी पढ़ें: “मैं अब इस दुनिया से जा रहा हूं"; सोलापूर में पिता का खौफनाक कदम, तीन बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या
यह भी पढ़ें: AI के कारण चली गई थी जॉब... बेंगलुरु के टेकी कपल की असली वजह आई सामने
यह भी पढ़ें: बिहार में ऑनर किलिंग का मामला, पिता ने बेटी और प्रेमी की हत्या की रची साजिश... हत्या कर पेड़ से लटकाया
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |














