कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी ने 3 साल की मासूम बेटी के साथ फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम नगर में एक पति-पत्नी ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली. बच्ची की बीमारी के कारण परिवार काफी समय से तनाव में था. पढ़ें कमल सैनी की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Kurukeshtra  News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज ( सोमवार) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मामला जिले के वार्ड नं 20 के प्रेम नगर क्षेत्र का है जहां पति-पत्नी ने अपनी तीन वर्षीय बेटी सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब इस घटना का पता चला, तो पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया.

कमरे में लटके मिले तीनों के शव

मिली जानकारी के अनुसार,   घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर के कमरे में तीनों के शव फंदे से लटके मिले. पुलिस ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. तीनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए  पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बीमारी और मानसिक तनाव बनी वजह?

पड़ोसियों के अनुसार बच्ची की गंभीर बीमारी के चलते परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था. मृतक जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है. उनके परिवार में सिर्फ मां बिकी देवी बची हैं. साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है,

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है जांच

 पुलिस ने मामले में आगे की जानकारी देते हुए मृतकों की पहचान बताई है. जिसमें जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और 3 वर्षीय बेटी अदविका के रूप में हुई है. साथ ही केस को लेकर बताया कि फिलहाल पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें; बिहार: न लग्जरी कार, न शोर-शराबा, बारात के लिए सजा दी बैलगाड़ी; दूल्हे के साथ बैठे JDU विधायक

Advertisement
Featured Video Of The Day
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में एक्शन शुरू, सड़कों पर उतरी पुलिस फोर्स
Topics mentioned in this article