गुरुग्राम: ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसा ऐंठने वाली महिला और उसका सहयोगी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच किया तो पाया कि महिला एक युवक के साथ मिलकर बंबल एप के जरिए कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है. पुलिस ने महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
गुरुग्राम:

देश में इन दिनों हनी ट्रैप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एक केस हरियाणा के गुरुग्राम से भी सामने आया है. जहां एक महिला को पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया है. दरअसल ये पूरा मामला तब सामने आया जब एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की है. जब पुलिस ने उसे शिकायत दर्ज करने के लिए कहा तो महिला ने 1 दिन का समय मांगा लेकिन उसके बाद वह महिला दोबारा पुलिस थाने नहीं गई.

पुलिस ने पूरे मामले का जांच किया और महिला को बातचीत के लिए थाना बुलाया. उसी दिन युवक ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि यह महिला जब पुलिस स्टेशन आई थी उसके बाद से उसे वो लगातार ब्लैकमेल कर रही है. युवक की शिकायत के बाद जब पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि इस महिला ने फरुखनगर थाने में भी इसी तरह की एक शिकायत दी है. जिसके बाद पुलिस ने जांच किया तो पाया कि इस महिला ने एक युवक के साथ मिलकर बंबल एप के जरिए पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. पुलिस ने महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है साथ ही इन दोनों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Featured Video Of The Day
PM Modi Live on Bengal Result: बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article