साउथ बिहार एक्सप्रेस बनी रणभूमि, फतुहा में बारातियों पर हमला, ट्रेन 1 घंटा रुकी

बिहार के फतुहा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में बारातियों और स्थानीय बदमाशों के बीच मारपीट से हड़कंप मच गया. हिंसा के बाद ट्रेन एक घंटे से अधिक रुकी रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस की भनक लगते ही हमलावर बदमाश मौके से फरार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के फतुहा स्टेशन पर अप साउथ बिहार एक्सप्रेस में असामाजिक तत्वों ने बारात सवार कोच में जबरन घुसकर हिंसा की
  • एस-6 और एच-1 कोच में बदमाशों ने बारातियों पर हमला कर दिया, जिससे कोचों में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई
  • हमले में बारात पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ गिर पड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के फतुहा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ऐसा नजारा दिखा, जिसने रेल यात्रियों दहशत पसर गई. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर खड़ी अप साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) अचानक रणभूमि में तब्दील हो गई. ट्रेन के रुकते ही शुरू हुए शोर-शराबे ने देखते ही देखते पूरा स्टेशन दहला दिया. ऐसी अफरा-तफरी मची कि यात्री पटरी पर कूदने लगे, जबकि कोचों के भीतर मारपीट, चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया.

बारातियों की बोगी में जबरन घुसे असामाजिक तत्व

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के एच-1 और एस-6 कोच में दुर्ग से आरा जा रही एक बारात सवार थी. सुबह 11:08 बजे जैसे ही ट्रेन फतुहा स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व जबरन एस-6 कोच में चढ़ गए. कोच में घुसते ही उन्होंने एच-1 कोच में जाने की कोशिश शुरू कर दी और बंद दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगे. जिसका बारातियों ने विरोध किया तो बात मिनटों में गाली-गलौज से आगे बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गई.

ये भी पढ़ें : गर्भवती बनाओ, 12 लाख पाओ... बिहार के नालंदा में महिलाओं से बच्चा पैदा करने के नाम पर ये कैसी ठगी, पुलिस ने 5 पकड़े

बदमाशों ने बारातियों पर हमला किया, यात्री दहशत में भागे

बदमाशों ने बारातियों के साथ बेरहमी से मारपीट की. देखते ही देखते पूरी ट्रेन में भगदड़ जैसा माहौल बन गया. कई यात्री कोचों से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे. इस अफरा-तफरी और झड़प में बारात पक्ष का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा. 

पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर फरार

हिंसा की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस ने रेल थाना फतुहा के अध्यक्ष मनोज कुमार को बुलाया. थानाध्यक्ष मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. लेकिन पुलिस की भनक लगते ही हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने पहले स्टेशन और ट्रेन में स्थिति नियंत्रित की, फिर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया.

ये भी पढ़ें ; 28 फरवरी को ही होंगे पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव, प्रशासन ने विरोध के बाद वापस लिया फैसला

Advertisement

साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 घंटे से ज्यादा रुकी रही

इस पूरी घटना और तनावपूर्ण माहौल के कारण ट्रेन करीब 1 घंटा 8 मिनट तक फतुहा स्टेशन पर खड़ी रही. यात्री सुरक्षा को लेकर काफी डरे और परेशान दिखाई दिए. आखिरकार किसी तरह से स्थिति सामान्य करने और घायल यात्रियों की मदद के बाद, दोपहर 12:16 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

पुलिस ने क्या कुछ कहा

रेल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले को किसी तरह से शांत करा दिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ट्रेन को रवाना किया गया. पुलिस अब उन स्थानीय असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी है, जिन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Avimukteshwaranand FIR News: FIR पर डिबेटबन गई जंग का मैदान, भिड़े पैनेलिस्ट | Yogi