दिल्ली : पत्नी संग झगड़ रहा था बेटा, टोकने पर मां की ही कर दी बेरहमी से हत्या

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी. शाहदरा पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी 60 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी
  • घटना 11 मार्च की रात करीब दस बजे हुई जब मां बेटे के झगड़े के बीच बचाव करने आई थीं
  • आरोपी शेर अली ने अपनी मां को जोर से धक्का देकर जमीन पर गिराया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने गुस्से में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.
शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र मीणा के अनुसार, यह घटना 11 मार्च की रात करीब 10:30 बजे की है.

ये भी पढ़ें : हंसराज कॉलेज से पढ़ाई और फिर पायरेसी का काला धंधा, दिल्ली पुलिस ने NCERT की नकली किताबें बेचने वाले को दबोचा

आखिर हुआ क्या था

न्यू सीमापुरी इलाके में रहने वाला शेर अली अपनी पत्नी संजीदा के साथ गाली‑गलौज और झगड़ा कर रहा था. घर में हो रहे शोर‑शराबे को सुनकर शेर अली की 60 वर्षीय मां हमीदुन निशा बीच‑बचाव करने पहुंचीं. डीसीपी के मुताबिक, मां ने बेटे को समझाने और शांत करने की कोशिश की, लेकिन शेर अली गुस्से में आपा खो बैठा. उसने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी और जोर से धक्का देकर उन्हें जमीन पर पटक दिया. इस हमले में बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं.

ये भी पढ़ें ; उत्तम नगर हत्याकांड में परेशान कर देने वाला खुलासा: किसी की जान गई, किसी ने इसे कमाई का जरिया बना लिया

Advertisement

एफआईआर दर्ज

घटना के बाद पड़ोसियों और पीसीआर वैन की मदद से घायल महिला को आनन‑फानन में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मां की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले में मृतका की बेटी शबनम के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में FIR नंबर 138/2026, धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी शेर अली को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Featured Video Of The Day
DIVYASTRA MK1 MK2: यूपी के 3 लड़कों ने बना दिया ईरान जैसा घातक ड्रोन, जद में पूरा PAK? Top News