सराय काले खां में 6 साल की मासूम की हत्या, रिश्तेदार निकला कातिल, कुएं से मिला शव

दिल्ली के सराय काले खां में 6 साल की बच्ची के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया. सीसीटीवी में पहचान के बाद 23 वर्षीय दूर के रिश्तेदार मनोज लुगुन को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SDRF टीम की मदद से कुएं से बच्ची का शव बरामद किया गया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में छह साल की बच्ची के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है
  • पुलिस ने बच्ची के दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी 23 वर्षीय मनोज लुगुन को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है
  • आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर सिर पर ईंट से वार कर हत्या की और शव कुएं में फेंका
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने बच्ची के ही दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक यौन उत्पीड़न की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है.

लापता होने से FIR तक: 19 फरवरी 2026 की पूरी टाइमलाइन

19 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 3 बजे बच्ची घर के पास खेलते हुए आखिरी बार देखी गई थी. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की. रात में सराय काले खां निवासी पिता ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. थाना सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 1 बजे FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई.

ये भी पढ़ें : सिगरेट मांगा, मना किया तो चाकूओं से गोदकर ले ली जान, दिल्ली के मंगोलपुरी में रात के अंधेरे में खौफनाक मर्डर

CCTV में खुलासा, आरोपी निकला दूर का रिश्तेदार

CCTV फुटेज में बच्ची एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दी. पहचान करने पर पता चला कि वह युवक मनोज लुगुन (23) है, जो बच्ची का दूर का रिश्तेदार (जीजा) है और सराय काले खां में ही रह रहा था. हैरानी की बात यह रही कि मनोज खुद बच्ची के पिता के साथ थाने पहुंचा था और जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था.

सख्त पूछताछ में टूटा आरोपी, हत्या की बात कबूली

पुलिस ने जब मनोज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पहले तो वो गुमराह करता रहा, लेकिन CCTV सबूत सामने आने के बाद टूट गया. आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्ची को IP पार्क इलाके में शांति स्तूप के पीछे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया.

ये भी पढ़ें : भारत में बड़े हमले की साजिश नाकाम, 8 आतंकी अरेस्ट; हाफिज सईद के सीधे संपर्क में था बांग्लादेश में बैठा हैंडलर

Advertisement

कुएं से बरामद हुआ शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आरोपी के खुलासे के बाद SDRF टीम की मदद से कुएं से बच्ची का शव बरामद किया गया. शव पर सिर में गहरी चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है. यौन उत्पीड़न की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी.

आरोपी का प्रोफाइल: मजदूर, शराब की लत, आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

गिरफ्तार आरोपी मनोज लुगुन, उम्र 23 साल, मूल रूप से झारखंड के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला है और सराय काले खां में मजदूरी करता था. वह शादीशुदा है और बच्ची का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन उसे शराब की लत थी.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई: हर एंगल से जांच जारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

Featured Video Of The Day
चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस: क्यों Africa है भारत के लिए अगला बड़ा Manufacturing Hub?