- दिल्ली पुलिस ने ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और सरिता विहार में तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.
- गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं.
- सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वायरल तस्वीरों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी.
दिल्ली की ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और सरिता विहार थानें की पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर 3 युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चाकू भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ युवकों की तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिनमें वे पिस्टल और चाकू लहराते दिख रहे थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पोस्ट ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की टीम ने जांच शुरू की.
पहले मामले में 20 मई को पुलिस टीम ने सरदार पटेल पार्क, ओखला फेज-3 के पास एक युवक को पकड़ा. उसकी पहचान 22 साल आरव के रूप में हुई. दिल्ली पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ. इसके बाद उसके खिलाफ थाना ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में Arms Act के तहत मामला दर्ज किया.
वहीं, दूसरे ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने कालकाजी बस स्टॉप, ओखला फेज-3 के पास साहिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी मदनपुर खादर का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ भी Arms Act के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
दिल्ली में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तीसरे मामले में थाना सरिता विहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टा दिखाकर दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान 29 साल के मोहित रूप में हुई. दिल्ली पुलिस ने उसे सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर इलाके में डर, दहशत और दबदबा बनाना चाहते थे.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ना सिर्फ अवैध हथियारों की बरमदगी की है, बल्कि इन अवैध हथियारों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई की है.
ये भी पढ़ें : सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन को कब्जे में लेने का दिया आदेश, 15 दिन की मोहलत दी













