दिल्ली पुलिस ने ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और सरिता विहार में तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वायरल तस्वीरों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी.