BMW पर पलटा कंक्रीट से भरा टैंकर, बुरी तरह पिचक गई लग्जरी कार, आंध्र प्रदेश में रूह कंपा देने वाला हादसा

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में हैदराबाद–विजयवाड़ा हाईवे पर कीसरा टोल प्लाजा के पास एक कंक्रीट से लदा टैंकर पलटकर BMW कार पर गिर गया, जिससे कार पूरी तरह कुचल गई और बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हादसे का भयावह मंजर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में कीसरा टोल प्लाजा पर रेडी‑मिक्स कंक्रीट टैंकर ने BMW कार को कुचल दिया
  • टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण वाहन टोल प्लाजा पर मुड़ते समय नियंत्रण खो बैठा और कार पर पलट गया
  • हादसा विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रही कार के साथ हुआ, जिसमें सवार लोगों की संख्या अभी तक पता नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में हैदराबाद–विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. दरअसल कीसरा टोल प्लाजा पर एक लग्जरी BMW कार पर लोडेड कंक्रीट टैंकर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह से कुचल गई. ये हादसा कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह पिचक गई.

आखिर कैसा हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा कंचिकाचर्ला मंडल के कीसरा टोल प्लाजा पर हुआ. मामले की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रेडी‑मिक्स कंक्रीट से भरे टैंकर के ब्रेक फेल हो गए थे. टोल प्लाजा पर मुड़ते समय चालक का टैंकर से नियंत्रण हट गया और वह सीधे टोल गेट से गुजर रही BMW पर पलट गया. टैंकर और उसमें लदे भारी कंक्रीट के वजन से कार कुछ ही पलों में पूरी तरह चपटी हो गई.

विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रही थी कार

यह कार कथित तौर पर विजयवाड़ा से हैदराबाद की ओर जा रही थी. कार में उस समय कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. हालांकि हादसे की गंभीरता को देखते हुए किसी बड़े जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक मौतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रेस्क्यू में आ रही दिक्कत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. टैंकर को हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है, लेकिन उसमें भरे भारी कंक्रीट के कारण उसे हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी के साथ मलबे को हटाकर कार के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.

Advertisement

हैदराबाद–विजयवाड़ा हाईवे प्रभावित

फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और इस हादसे के चलते हैदराबाद–विजयवाड़ा हाईवे पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Lebanon के बाद अगला नंबर Pakistan का? Netanyahu पर विवादित पोस्ट | War