Bihar: मुंगेर में सनसनीखेज वारदात, 25 साल की युवती की हत्या कर बोरी में भरा! फिर शिवकुंड घाट पर फेंका

Bihar News मुंगेर के हेमजापुर में गंगा घाट पर बोरी में बंद एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. एसपी सैयद इमरान मसूद ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं. पढ़िए मिथुन कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Munger Murder mystery
NDTV

Munger Murder mystery: बिहार के मुंगेर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शनिवार सुबह जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला स्थित गंगा नदी के किनारे एक बोरे में एक महिला का शव मिला. इससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. खबर फैलते ही कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिनमें से किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

बोरे के अंदर मिला महिला का शव

घटना की जानकारी मिलने पर हेमजापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को नदी से बाहर निकलवाया. जैसे ही बोरा खोला गया, पुलिस के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. बोरे के अंदर एक महिला की लाश देखकर सभी दंग रह गए.

शव 20 से 25 साल की महिला का

मामले की जानकारी देते हुए SP सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पहली नज़र में शव 20 से 25 साल की महिला का बताया जा रहा है. जिस तरह से शव को बोरे में भरकर नदी में फेंका गया, उससे साफ तौर पर हत्या का शक पैदा होता है। यह हत्या कुछ दिन पहले हुई लगती है.

महिला के शव की पहचान की कोशिशें जारी

पुलिस ने महिला का हुलिया और फोटो पहचान के लिए आस-पास के जिलों के पुलिस थानों के साथ शेयर किया है. SP ने साफ किया कि अनजान अपराधियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि इस मर्डर की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें; रांची: बर्थडे पार्टी में बुलाकर 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

Featured Video Of The Day
Secret files Podcast on Dawood, Unknown Gunmen Pakistan. Munish Devgan. Aditya Raj Kaul. Dhurundhar