प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है मृतका ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती थी और पिछले 20 दिन से हॉस्पिटल नहीं गई थी. वही ,गुड्डू कुछ काम नहीं करता था.दो दिन से लोगों ने इन्हें नहीं देखा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ग्रेटर नोएडा में प्रेमी और प्रेमिका का बंद कमरे में शव मिला. दोनों पति पत्नी बताकर लिविंग में रह रहे थे.प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को जानकारी दे दी है.जांच में पता चला है कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में  गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) अपनी लिविंग पार्टनर ज्योति के साथ किराए पर रहता था.कल रात में पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद कमरे से बदबू आ रही है.पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरा अंदर से लगा हुआ था और अंदर से बदबू आ रही थी,जिसके बाद गेट को पुलिस के द्वारा तोड़ा गया तो पाया कि कमरे में दो लोगों के शव थे,गुड्डू का शव फंदे से लटका हुआ था तो पास में ही ज्योति का शव पड़ा हुआ था.

बताया जा रहा है मृतका ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती थी और पिछले 20 दिन से हॉस्पिटल नहीं गई थी. वही ,गुड्डू कुछ काम नहीं करता था.दो दिन से लोगों ने इन्हें नहीं देखा था. यह दोनों लोग देवरिया के रहने वाले थे और करीब 3 वर्ष पहले या किराए पर रहने आए थे. के बीच अक्सर इसी बात को लेकर के झगड़ा रहता था कि गुड्डू कोई काम नहीं करता था और ज्योति नौकरी करती थी और ज्योति ने भी फिर नौकरी छोड़ दी तो घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया और इन लोगों के बीच यह झगड़ा बढ़ गया.

हालांकि पुलिस के द्वारा अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी कि एक कमरे से बदबू आ रही है. उसके बाद हम मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.फिलहाल दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Adani Energy Solutions Limited के मुनाफे में बंपर बढ़ोतरी, FY2026 की चौथी तिमाही में किया कमाल
Topics mentioned in this article