ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ज़िम्बाब्वे बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 83 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|


14.4 ओवर (1 रन) कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

14.3 ओवर (4 रन) चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: Sikandar Raza hits Axar Patel for a 4! ZIM 102/6 (14.3 Ov). Target: 187; RRR: 15.45

14.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| रूम बनाकर अपने लिए बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन टर्न से बीट हुए जिसके बाद कीपर ने बॉल को पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई थी|

14.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, पैड्स की गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|

13.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

13.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| सही फैसला, लेग स्टम्प को मिस कर रही थी ये गेंद| कैरम बॉल को पढ़ नहीं पाए थे बल्लेबाज़ और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

13.4 ओवर (0 रन) इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

13.3 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन नहीं हुआ|

वेलिंग्टन मसाकाद्जा नए बल्लेबाज़... 

13.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! यु मिस आई हिट!! जिम्बाब्वे को लगा एक और झटका!!! 60 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! रविचंद्रन अश्विन के हाथ लगी विकेट| रायन बर्ल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर शॉट लगाने का मन बनाया| रायन ने बल्ला तेज़ी से चला दिया लेकिन गेंद धीमी आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स पर जा लगी| अपने शॉट से काफी निराश दिखाई दिए बल्लेबाज़| 96/6 जिम्बाब्वे| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: WICKET! Ryan Burl b Ravichandran Ashwin 35 (22b, 5x4, 1x6). ZIM 96/6 (13.2 Ov). Target: 187; RRR: 13.65

13.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री रायन बर्ल के बल्ले से आती हुई!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: Ryan Burl hits Axar Patel for a 4! ZIM 94/5 (13.0 Ov). Target: 187; RRR: 13.29

12.5 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: Ryan Burl hits Axar Patel for a 4! ZIM 90/5 (12.5 Ov). Target: 187; RRR: 13.53

12.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

12.3 ओवर (2 रन) बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|

12.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|

12.1 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

11.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा शरीर को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|

11.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला|

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|

11.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: Ryan Burl hits Ravichandran Ashwin for a 4! ZIM 81/5 (11.3 Ov). Target: 187; RRR: 12.47

11.2 ओवर (2 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|

11.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

10.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

10.5 ओवर (6 रन) छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की ओर!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद सीधा गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: It's a SIX! Ryan Burl hits Axar Patel. ZIM 74/5 (10.5 Ov). Target: 187; RRR: 12.33

10.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

10.3 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर 2 रन  हासिल किया|

10.2 ओवर (2 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!!! सिकंदर रज़ा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेट कट शॉट लगाया| थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई गेंद चार रनों के लिए| ज़िम्बाब्वे vs भारत: Super 12 - Match 30: Sikandar Raza hits Axar Patel for a 4! ZIM 63/5 (10.1 Ov). Target: 187; RRR: 12.61

मैच रिपोर्ट