24.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
24.4 ओवर (4 रन) चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
24.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
24.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
24.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
24.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ भारतीय टीम का 100 रन पूरा हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद नहीं थे| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
23.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ एक मेडेन ओवर की हुई समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
23.5 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
23.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
23.3 ओवर (0 रन) कवर की ओर गेंद को पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रबन नहीं आया|
23.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
23.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
22.6 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| एक रन हो गया|
22.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर ईशान ने पैर निकालकर डिफेंड कर दिया|
22.4 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
22.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
22.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
22.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गिल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद का पूरा फ़ायदा उठाया गिल ने और फाइन लेग की ओर खेला चार रनों के लिए|
22.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
21.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
21.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
21.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
21.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
21.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
21.1 ओवर (4 रन) चौका! एक बेहतरीन बाउंड्री यहाँ पर बटोरते हुए गिल| शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका हासिल किया|
ईशान किशन होंगे अगले बल्लेबाज़...
20.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा दूसरा झटका!!! शिखर धवन 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्रैड इवांस के हाथ लगी दूसरी सफ़लता| दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन वापिस भेजने में कामयाब हुए इवांस| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद पिच पर पढ़ने के बाद थोड़ा रुककर बल्ले पर आई| बल्लेबाज़ ने अपने बल्ले का मुंह पहले ही बंद कर दिया जिसके कारण बल्ले के बीच में बॉल नहीं लगी और लीडिंग एज लेकर सीधा कवर फील्डर के हाथ में गई जहाँ से शॉन विलियम्स ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 84/2 भारत|
20.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पंच किया| फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा| गेंद फील्डर के हाथ को लगकर कवर की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों को एक रन मिल गया|
20.4 ओवर (4 रन) चौका!!! गिल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गेंदबाज़ के दाँए ओर से गई तेज़ी के साथ सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
20.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
20.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
20.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|















24.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर सिंगल ले लिया|