युजवेंद्र चहल क्या फिर से प्यार में हुए क्लीन बोल्ड, कौन हैं शेफाली बग्गा? जिनके साथ डेटिंग की अफवाहें आई सामने

युजवेंद्र चहल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उनका नाम शेफाली बग्गा के साथ जोड़ा रहा है. शेफाली बग्गा कोई नया चेहरा नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर का आगाज इंडिया टुडे ग्रुप में एक पत्रकार के तौर पर किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shefali Bagga

भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपनी गेंदबाजी को लेकर नहीं, बल्कि निजी जीवन की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में चहल को टेलीविजन पर्सनैलिटी और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) के साथ मुंबई में देखा गया है. जिसके बाद से उनके डेटिंग की अफवाहें सामने आ रही हैं. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है. उसकी पुष्टि एनडीटीवी नहीं करता है. 

यहां से शुरू हुई टकलबाजी का सिलसिला

युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा के डेटिंग की अफवाहों को हवा तब लगी जब वह एक साथ एक साथ फिल्म स्टूडियो से बाहर निकल रहे थे. उसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों को अपने कैमरे और फोन में कैद कर लिया. वहीं तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर अफवाहों का केंद्र बनी हुई हैं. 

वायरल हो रही तस्वीरों में चहल को सुनहरे रंग की जिप-अप जैकेट में और शेफाली बग्गा को सफेद स्कर्ट में देखा जा सकता है. हालांकि, इस दौरान वे अकेले नहीं थे. उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे. मगर इसके बावजूद उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर व्यापक सुर्खियां बटोरी हैं. 

कौन हैं शेफाली बग्गा? 

शेफाली बग्गा कोई नया चेहरा नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर का आगाज इंडिया टुडे ग्रुप में एक पत्रकार के तौर पर किया था. बाद में वह मनोरंजन और खेल में जगत में करियर संवारने चली गईं. मनोरंजन और खेल से पहले उन्होंने लंबे समय तक आज तक और तेज के लिए समाचार एंकर के रूप में कार्य किया.  

Advertisement

बिग बॉस 13 में आने के बाद शेफाली को मिली विशेष पहचान 

शेफाली बग्गा को विशेष पहचान साल 2019 में बिग बॉस 13 में आने के बाद मिली. पिछले कुछ सालों में उन्होंने क्रिकेट से संबंधित शो और कार्यक्रमों की मेजबानी करके अपनी लोकप्रियता में और बढ़ोतरी की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें करीब 53 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं.  

Advertisement

अफवाहों पर शेफाली बग्गा ने दिया जवाब 

सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के बीच शेफाली बग्गा ने अपना बयान दिया है. फिल्मीज्ञान के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. मैं चीजों को सरल रखना चाहता हूं. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि हां, वह भी जल्द ही अपना विराट ढूंढना चाहती हूं.

यह भी पढ़ें- Team India में जल्द मिलेगा मौका? उम्मीद की किरण बनकर IPL 2026 में गरज रहे GenZ

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: घर में नहीं तेल, PAK खेलेगा 'परमाणु खेल'? Nuclear War |Pakistan
Topics mentioned in this article