'मेरे लिए थोड़ी इज्जत तो बनती थी', रिटायरमेंट पर बोले युवराज सिंह, विराट कोहली और रवि शास्त्री पर फूटा गुस्सा

Yuvraj Singh on his retire from international cricket: युवराज सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है. युवी ने अपने रिटायरमेंट पर बात की और बताया कि कैसे कप्तान और कोच ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया था

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yuvraj Singh on MS Dhoni

Yuvraj Singh on Virat Kohli: युवराज सिंह ने स्पोर्ट्स तक के साथ पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उन्हें धोनी से पता चला था कि उनका अब टीम में चयन नहीं किया जाएगा. पॉडकास्ट में बातचीत में युवी ने कहा कि जब वो टीम से अंदर -बाहर हो रहे थे तो उस समय न तो उस समय के कप्तान विराट कोहली और कोच  रवि शास्त्री ने उनसे सीधे बात की थी. युवी ने इस बारे में कहा, उस समय मुझे लगा कि मैं बीच में फंस गया हूं.. मुझे कुछ समय नहीं आ रहा था. मैंने देश के लिए इतना क्रिकेट खेला है. मेरे लिए थोड़ी इज्जत और साफ बात तो बनती थी. लेकिन किसी ने भी मुझे कुछ नहीं बताया बस टीम से अंदर और बाहर करते रहे.

धोनी ने फोन कर बताया 

युवी ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि माही ने मुझे फोन किया और बताया कि अब टीम मैनेजमेंट मेरे बारे में नहीं सोच रहा है. उस समय धोनी टीम के कप्तान नहीं थे लेकिन उन्होंने इस पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखी थी. युवी ने कहा कि, धोनी से बात हुई जिसके बाद मुझे सही नजरिया मिला था. माही ने मुझसे साफ कहा कि, "   अब चयनकर्ता मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं. मैं उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हूं." मुझे इस बात का दुख है कि कोच और कप्तान ने वह स्पष्टता नहीं दी जो धोनी ने मुझे दी.

फिटनेस का हवाला देखकर संन्यास लेने के लिए मजबूर किया गया

युवी ने पॉडकास्ट ये भी कहा कि, "मेरी फिटनेस का हवाला देखकर मुझे मैनेजमेंट ने संन्यास लेने के लिए मजबूर किया. युवराज सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनसे कहा गया था कि अगर यो-यो टेस्ट में मैं फेल होता हूं तो उन्हें क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए. इसपर मैंने उन्हें जवाब दिया था और कहा था कि संन्यास लेना या नहीं लेना यह मेरा अपना फैसला होगा नाकि किसी के कहने पर मैं ऐसा करुंगा. मैंने ये भी उनसे कहा था कि टीम में खेलाना या नहीं खेला, यह टीम मैनेजमेंट का फैसला होना चाहिए ना कि मेरे संन्यास के बारे में फैसला करने का."

ये भी पढ़ें-  IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा

Advertisement

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article