“एक योद्धा है आपके पास...” विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि भारत के पास विराट के रूप में बहुत-बहुत बहादुर खिलाड़ी मौजूद है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
Aaron Finch
नई दिल्ली:

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 20 सितंबर से तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज़ का आगाज़ होने जा रहा है. सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों ही टीमें मोहाली पहुंच चुकी हैं और जमकर अभ्यास कर रही हैं. इसी बीच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी-20 मैच से पहले हुई वर्चुअल प्रैस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर तारीफ की. फिंच ने कहा कि भारत के पास विराट के रूप में बहुत-बहुत बहादुर खिलाड़ी मौजूद है. फिंच ने ये भी कहा कि "भारत के पास एक योद्धा है." पिछले 15 सालों में उन्होंने ये दिखाया भी है कि वे विश्व के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं और टी-20 क्रिकेट में तो उन्होंने अपने गेम को और बेहतर किया है.

विराट का सामना करने के लिए करनी पड़ती है खास तैयारी

फिच ने ये भी कहा कि जब भी आपको विराट का सामना करना होता है तो आपको बहुत अच्छे से तैयारी करके आना होता है. वो सुपर हैं, 71 अंतर्राष्ट्रीय शतक, ये सच में अविश्वसनीय है. वहीं एनडीटीवी द्वारा जब फिंच की फॉर्म को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय से वे आलोचकों या उनके खिलाफ बोलने वालों के साथ सहज हो गए हैं. मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में मेरी फॉर्म काफी अच्छी रही है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान ने कहा कि आपको वनडे और टी-20 फॉर्मेट की फॉर्म को अलग करके देखना चाहिए. बता दें कि एरॉन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा है और अब वे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम के कप्तान हैं.

ललित मोदी ने क्यों की थी युवराज सिंह से छह छक्के लगाने की डिमांड? कारनामे को आज पूरे हुए 15 साल

विराट- हार्दिक की डांस Video ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

“क्या खिचड़ी पक रही है वो हमें पता है…” रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दी बड़ी बात

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ डटा ईरान, क्या बोले मुसलमान? | Iran War News
Topics mentioned in this article