श्वेता बनीं यश दयाल की दुल्हनिया, RCB स्टार ने गुप-चुप तरीके से की शादी, जानें क्या करती हैं पुंडीर

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल ने बिना किसी हो-हल्ला के शांतिपूर्वक शादी कर ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yash Dayal

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) ने बिना किसी हो-हल्ला के शांतिपूर्वक शादी कर ली है. 28 वर्षीय गेंदबाज ने जिस लड़की के साथ अग्नि के सात फेरे लिए हैं. उनका नाम श्वेता पुंडीर (Shweta Pundir) है. पुंडीर राजधानी दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं. वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं. जिन्हें इंस्टाग्राम पर 587 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं. यहीं नहीं उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग के लिए ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया है. जहां पर उनके काम को काफी सराहा गया था. 

परिवार और खास रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुआ शादी 

एक तरफ जहां लोगों को कुलदीप यादव की शादी में खूब हो-हल्ला देखने को मिला है. वहीं दूसरी तरफ दयाल ने बिना किसी शोर शराबे के श्वेता पुंडीर का हाथ थामा है. बताया जा रहा है कि बीते माह चार फरवरी को नोएडा में इस कपल्स ने एक दूसरे का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए पकड़ा था. शादी के दौरान दोनों परिवारों के लोग ही शामिल थे. यहां किसी भी क्रिकेटर की उपस्थिति नहीं थी.

विवादों में चल रहे हैं दयाल 

दयाल के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. एक महिला ने उनके ऊपर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है. यही नहीं एक नाबालिग क्रिकेटर ने भी उनके ऊपर बदसलूकी का मामला दर्ज करवाया है. नाबालिग क्रिकेटर का कहना है कि 2023 में दयाल ने उसका करियर संवारने का हवाला देकर उनका फायदा उठाया था. हालांकि, इन सारे मामलों में उनके वकील का कहना है कि ये सारे काम उन्हें फंसाने के लिए किए जा रहे हैं. 

IPL 2026 में आरसीबी की तरफ से शिरकत करेंगे दयाल?

इन सब मामलों के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या यश दयाल IPL 2026 में आरसीबी की तरफ से शिरकत करेंगे? शोषण के आरोपों के बावजूद पिछले साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया था. जिसके बाद टीम की खूब आलोचना हुई थी. हांलाकि, इसके बावजूद आरसीबी ने उन्हें टीम में बनाए रखा है. यह देखना काफी दिलचस्प हो गया है कि आगामी सीजन में वह आरसीबी की तरफ से शिरकत करते हैं या नहीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- रोहित, सचिन, सहवाग नहीं, विराट कोहली ने IPL 2026 से पहले बताया कौन है T20 का बेस्ट सलामी बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
Breaking News: Assam-Kerala-Puducherry में 9 तो Bengal में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे
Topics mentioned in this article