ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, रोहित- कोहली को नही मिली जगह, देखें प्लेइंग XI

ICC Men’s Test Team of the Year 2023, आईसीसी ने किया साल 2023 के लिए टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, चौंकाते हुए भारतीय दिग्गजों को नही दी जगह

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान

ICC Men's Test Team of the Year 2023: आईसीसी (ICC) ने साल 2023 टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है. जिसमे भारत की ओर से केवल दो खिलाड़ी को जगह दी है. आईसीसी ने टेस्ट टीम में भारत की ओर से केवल अश्विन और जडेजा को जगह दी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. 2023 टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में आईसीसी ने ओपनर के तौर पर उस्मान ख्वाजा को और दिमुथ करुणारत्ने को जगह दी है.  इसके बाद नंबर 3 पर केन विलियमसन अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. जो रूट नंबर 4 पर तो वहीं ट्रेविस हेड को नंबर 5 पर जगह मिली है. इसके अलावा भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अपनी जगह इस टीम में बना पाने में सफल रहे हैं.

एलेक्स कैरी को बतौर विकेटकीपर इस टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज पैट कमिंस टीम के कप्तान नियुक्त किए गए  हैं. वहीं, स्पिनर के लिए आईसीसी की पसंद अश्विन बने हैं. 2023 टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में इसके अलावा मिचेल स्टार्क और स्टुअर्ट ब्रॉर्ड को तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है.

बता दें कि कोहली और रोहित जैसे दिग्गज को आईसीसी ने टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में नही चुना है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. खासकर कोहली को टीम में न रखकर आईसीसी ने यकीनन फैन्स को हैरान किया है. साल 2023 में कोहली ने टेस्ट में कुल 671 रन 8 टेस्ट मैच खेलकर बनाए थे. जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. 

Advertisement

आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर (2023)

उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया),  दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका),  केन विलियमसन (न्यूजीलैंज), जो रूट (इंग्लैंड), ट्रेविस हेड (ऑस्ट्र्रेलिया), रविंद्र जडेजा (भारत), एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलया), पैट कमिस (कप्तान, ऑस्ट्रेलिया), अश्विन (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (इंग्लैंड)

Advertisement

यह भी पढ़ें: '6,6, 6, 6, 6, 6,6, 6, 6, 6, 6, 6' ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का T20 में आया भूचाल, 57 गेंद 140 रन ठोक मचाई खलबली

यह भी पढ़ें: "ICC ने किया T20I 'टीम ऑफ द ईयर' 2023 का ऐलान, इन खिलाड़ियों को दी जगह, तो इस दिग्गज को बनाया कप्तान

Featured Video Of The Day
गांवों को सशक्त बनाना, महिलाओं को सशक्त बनाना | M3M Foundation की नई ग्रामीण क्रांति
Topics mentioned in this article