विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का वनडे सीरीज से बाहर होने का खतरा, टीम इंडिया में उलटफेर?

विराट कोहली चोटिल होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं लेकिन अब रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के वनडे सीरीज में खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Sharma To Miss Afghanistan ODIs? रोहित शर्मा भी हो सकते हैं वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. करियर के आखिरी दौर में चल रहे रोहित और विराट ज्यादा से ज्यादा वनडे मैचों का हिस्सा हों, ऐसा भारतीय क्रिकेट फैंस चाहते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिटनेस की वजह से दोनों दिग्गजों के खेलने पर संशय की स्थिति है. अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बयान दिया.

फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा फैसला- रयान टेन डोएशेट

रयान टेन डोएशेट ने कहा, "विराट या रोहित जैसे खिलाड़ी जब टीम से बाहर होते हैं, तो यह बड़ी खबर होती है. हम इन खिलाड़ियों की फिटनेस जांचेंगे, और हमारे पास अब यह तय करने के लिए कुछ दिन हैं कि क्या वे खेलने और टीम का हिस्सा बनने के लिए काफी फिट हैं, और उसी के अनुसार बदलाव किए जाएंगे. रोहित और विराट के बारे में जैसे ही मेडिकल टीम कोई फैसला लेगी, वैसे ही आधिकारिक जानकारी दे दी जाएगी."

डोएशेट ने उन केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के मुद्दे पर भी अपनी राय दी, जो चोटिल होने के बावजूद आईपीएल के आखिरी चरणों में खेलते रहे.  सहायक कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग बात है. भारत के नजरिए से देखें तो हम चाहते हैं कि जब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर हों, तो वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हों. इसलिए, हर खिलाड़ी के मामले को अलग-अलग तरीके से संभालना जरूरी है. मैं इस बात को समझता हूं कि यह इन खिलाड़ियों के लिए साल का एक बहुत ही अहम समय होता है.आईपीएल एक शानदार घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए यह इन दोनों चीजों के बीच संतुलन बनाता है. मुझे लगता है कि पिछले आईपीएल में खिलाड़ियों पर जितना काम का बोझ था—या कम से कम अनुबंधित खिलाड़ियों के एक बड़े हिस्से पर—उसे देखते हुए, हमने काफी अच्छा काम किया है, और चोटें तो लगती ही रहती हैं."

उन्होंने कहा, "आप खिलाड़ियों को न खिलाकर उनकी सुरक्षा नहीं कर सकते, लेकिन हमें निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के अहम हिस्सों की पहचान करनी होगी और यह पक्का करना होगा कि हमारे बेहतरीन खिलाड़ी चोट-मुक्त रहें, और जब हमें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो, तो वे शारीरिक रूप से बेहतरीन स्थिति में हों."

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या को जगह दी गई है, लेकिन फिटनेस की समस्या की वजह से तीनों का वनडे सीरीज में खेलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा .

ये भी पढ़ें- विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, अब कौन लेगा उनकी जगह, ये 4 खिलाड़ी कतार में

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली अग्निकांड के कितने कसूरवार? सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Topics mentioned in this article