T20 World Cup 2026: क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगी बाइलेटरल सीरीज? BCCI की तरफ से आया जवाब

India vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच के बॉयकॉट पर आए यू-टर्न का स्वागत किया है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज होगी या नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच निश्चित रूप से होगा.
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की बैठक में सभी गतिरोध दूर किए गए हैं.
  • राजीव शुक्ला ने आईसीसी के फैसले का स्वागत करते हुए विश्व कप को सफल बनाने पर जोर दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026 India vs Pakistan Rajeev Shukla: टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना अब निश्चित हो चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी), और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक के बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहे सारे गतिरोध दूर हो गए और पाकिस्तान ने भारत के साथ होने वाले मैच से अपने बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस फैसले का स्वागत किया है. 

एनडीटीवी से खात बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा,"मेरा ये कहना है कि आईसीसी का बहुत अच्छा फैसला हुआ. आईसीसी का बहुत अच्छा प्रयास रहा है, जिसकी वजह से ऐसा हल निकला जिसमें सारे लोग सहमत है. बांग्लादेश, पाकिस्तान, आईसीसी सब सहमत. हमने पहले दिन के कहा था बीसीसीआई की तरफ से कि जो आईसीसी फैसला लेगा, हम उसे मानेंगे."

वहीं जब उनसे पूछा गया कि इसमें घाटा बांग्लादेश को हुआ तो उन्होंने कहा,"बांग्लादेश को अलग से एक आईसीसी टूर्नामेंट मिल रहा है. उसके अलावा उन पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी तो कई सारी चीजें हुई हैं."

जब आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश बोर्ड के बीच बातचीत हो रही थी, तो रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान बाइलेट्रेल सीरीज शुरू करने की मांग की थी. हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को सिरे से यह कहते हुए खारिज किया कि यह फैसला उसके अधिकारक्षेत्र में नहीं है. इसको लेकर जब राजीव शुक्ला से सवाल हुआ कि क्या आने वाले दिनों में भारत-पाकिस्तान खेलेंगे, इस पर उन्होंने कहा,"उस  पर कोई फैसला नहीं हुआ है. अभी हमारा फोक्स वर्ल्ड कप है और वो  सफल होगा क्योंकि उसमें सब खेल रहे हैं."

बता दें, भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था.

Advertisement

रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की. इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि इतने मैच हो सकते हैं, जानिए पूरा गणित!

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में बमबारी के बीच NDTV लाइव रिपोर्टिंग! बाल-बाल बचे Reporter | War News
Topics mentioned in this article