WI vs SA, T20 World Cup: वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका मैच पर होंगी करोड़ों फैंस की नजरें...नतीजे से तय होगा सेमीफाइनल का समीकरण

WI vs SA, T20 World Cup: गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होना है और इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की नजरें होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
West Indies vs South Africa Match Semi Final Equation for Team India

West Indies vs South Africa T20 World Cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था. रविवार को हुए इस मुकाबले में करोड़ो फैंस का दिल टूट गया था. भारत की इस हार के बाद उसके सेमीफाइनल का समीकरण पूरी तरह से बदल गया था. गुरुवार को इसी मैदान पर एक और मैच होना है- दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का. इस मुकाबले पर भी करोड़ों फैंस की नजरें होंगी क्योंकि इससे भारत के सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी. सुपर-8 में ग्रुप स्टेज के चार मैच बचे हैं और जिसमें कल दो होने हैं. गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि भारत के सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी. 

अगर वेस्टइंडीज जीता तो क्या होगा समीकरण 

अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो उसके 4 अंक होंगे. ऐसे में वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के करीब होगी. उसका नेट रन रेट काफी बेहतर है. वेस्टइंडीज जीता तो नेट रन रेट की पिक्चर में आ जाएगा. 

दक्षिण अफ्रीका अगर अपने आखिरी मैच में जीत गई तो उसके 4 अंक होंगे. दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट अभी +3.800 का है. ऐसी सूरत में भारत को जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज को बड़े मार्जिन से हराना होगा, जिससे उसका रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो और वो सेमीफाइनल में पहुंच जाए.  भारत को जिम्बाब्वे को 100 से अधिक रन से हराना होगा और फिर दक्षिण अफ्रीका की जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद उसके पास एक समीकरण होगा दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ने के लिए. 

अगर दक्षिण अफ्रीका जीता तो क्या होगा समीकरण 

भारत के लिए सबसे अच्छी बात है कि दक्षिण अफ्रीका जीत जाए. दक्षिण अफ्रीका जीती और उसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. ग्रुप ए से सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला फिर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से होगा. इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी. 

क्या हुआ अगर भारत को मिली जिम्बाब्वे से हार?

अगर भारत को जिम्बाब्वे से हार मिली तो उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावना सिर्फ और सिर्फ इस पर निर्भर करेगी कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले का नतीजा क्या होगा.  

गुरुवार को वेस्टइंडीज जीती, लेकिन फिर भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ हार गया तो ऐसी सूरत में वेस्टइंडीज तो को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि भारत सेमीफाइनल में जाएगा या नहीं, यह निर्भर करेगा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे  को हार मिलती है या जीत. अगर अफ्रीकी टीम ने जिम्बाब्वे  को हरा दिया तो भारत बाहर होगा, लेकिन अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो भारत के पास एक समीकरण होगा जिसके अंदर उसे वेस्टइंडीज को हराना होगा. 

Advertisement

वहीं अफ्रीकी टीम जीती और उसके बाद भारत को हार मिली तो भारत को हर हाल में वेस्टइंडीज को बड़े मार्जिन से हराना होगा. वेस्टइंडीज के रन रेट से आगे निकलना भारत के लिए असंभव सा है. ऐसे में भारत लगभग बाहर होगा. 

भारत के लिए सबसे अच्छी स्थिति क्या?

भारत के लिए सबसे अच्छी स्थिति यही है कि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका जीत जाए और उसके बाद भारत अपने बचे दोनों मुकाबले जीत जाए. फिर यह करीबी जीत हो या फिर बड़ी, इसका कोई असर नहीं होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: जम्मू के कप्तान पारस डोगरा पर एक्शन तय, बीच मैदान खिलाड़ी से ही झड़प, मिल सकती है ये सजा

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: कप्तान पारस डोगरा का हेड-बट ने बटोरी सुर्खियां, स्टंप्स पर जम्मू का स्कोर 527/6

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद में क्या-क्या बोले PM मोदी कि बजने लगी तालियां? | #pmmodi
Topics mentioned in this article