T20 World Cup 2026: खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम जिंबाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच खेले जाने वाले बड़े मैच से पहले हालात की वजह से कहीं बड़ी बन चुकी टक्कर का वजह काफी कम हो गया गया. दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, तो इसी के साथ ही पिछले कई दिनों से टी सूर्यकुमार के सिर पर बड़े सिरदर्द के रूप में NRR पूरी तरह से समीकरण से बाहर हो गया. करोड़ों भारतीय राहत की सांस ले सकते हैं कि अब भारत का सेमीफाइनल का रास्ता तुलनात्मक रूप से काफी आसान हो गया है. लेकिन एक बड़ा वर्ग है, जो अभी भी यह जानना चाहता है कि यहां से भारत को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा.
भारत की राह से हट गया गहरा गड्ढा !
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड के पहले ही मैच में भारत को 76 रन से क्या हराया, तो यह तभी से भारत के सिर पर बुरी तरह से सवार हो गया था. इसका वजन तब और ज्यादा हो गया था, जब विंडीज ने जिंबाब्वे को 102 रन के अंतर से मात दी. लेकिन अब यह गड्ढा दक्षिण अफ्रीका की विंडीज पर जीत ने पूरी तरह से भर दिया है. और अब भारत को अंतिम चार का टिकट हासिल करने के लिए बस दो काम करने होंगे.
टीम इंडिया को ऐसे मिलेगा अब सेमीफाइनल का टिकट
अब जबकि +NRR पूरी तरह से समीकरण से बाहर हो चुका है, तो भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस दो काम करने होंगे. पहला काम उसे बिना NRR की परवाह किए जिंबाब्वे को बस हराना भर होगा, जो कि जिंबाब्वे से पहले टीम इंडिया के लिए बहुत ही बड़ी राहत बनकर आया है. जिंबाब्बे के खिलाफ जीत के बाद भारत को सेमीफाइनल पर मुहर लगाने के लिए विंडीज को मात भर देनी होगी. मतलब टीम सूर्यकुमार को यहां से बस दो मैच और भर जीतने होंगे और उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का.














