IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने क्यों नहीं कराई युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी? हार के बाद बताई वजह, कैफ भी हुए हैरान

Shreyas Iyer Statement on Yuzvendra Chahal Not Bowling vs DC: मुझे लगा कि अगर हमारे तेज गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करें तो हम विकेट निकाल सकते हैं. बदकिस्मती से हमारी बॉलिंग यूनिट उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shreyas Iyer Statement on Yuzvendra Chahal Not Bowling vs DC:

Shreyas Iyer Statement on Yuzvendra Chahal Not Bowling vs DC: IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 3 विकेट की हार ने पंजाब की प्लेऑफ की राह बेहद कठिन कर दी है. मैच के बाद सबसे बड़ा विवाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए जादुई स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर खड़ा हुआ. पूरे मैच के दौरान चहल बाउंड्री लाइन पर खड़े रहे, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनसे एक भी ओवर नहीं कराया. इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे "बेवकूफी भरा फैसला" करार दिया. डोड्डा का मानना है कि जब अन्य गेंदबाज 11 रन प्रति ओवर लुटा रहे थे, तब चहल जैसे विकेट-टेकर को बाहर बिठाना हार की सबसे बड़ी वजह बनी.

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने इस विवादित फैसले पर अपनी सफाई पेश की. अय्यर ने स्वीकार किया कि उनके मन में चहल को गेंदबाजी पर लाने का विचार आया था, लेकिन पिच की परिस्थितियों ने उन्हें रोक दिया. अय्यर ने कहा, "पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल रही थी और गेंद सीम हो रही थी. मुझे लगा कि अगर हमारे तेज गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करें तो हम विकेट निकाल सकते हैं. बदकिस्मती से हमारी बॉलिंग यूनिट उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी." हालांकि, कप्तान का यह तर्क फैंस के गले नहीं उतर रहा, क्योंकि मार्कस स्टोइनिस, यश ठाकुर और मार्को जानसेन जैसे गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए.

युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल 2026 अब तक शानदार रहा है. इस सीजन में उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को फंसाया है और वह पर्पल कैप की रेस में भी बने हुए हैं. ऐसे फॉर्म में चल रहे गेंदबाज का इस्तेमाल न करना पंजाब के लिए आत्मघाती साबित हुआ. दिल्ली ने 211 रनों का विशाल लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया, जिससे पंजाब की गेंदबाजी की कलई खुल गई. इस हार के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे दबाव के क्षणों में सही निर्णय लेने में चूक कर रहे हैं?

यहां तक कि भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी यह देखकर हैरान रह गए कि इस मैच में अक्षर पटेल या श्रेयस, किसी ने भी स्पिन गेंदबाज़ी का इस्तेमाल नहीं किया.

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह हैरानी की बात है कि धर्मशाला में DC और पंजाब, दोनों में से किसी ने भी स्पिनर का इस्तेमाल नहीं किया. आँकड़े दिखाते हैं कि 2023 से इस मैदान पर स्पिनरों की इकॉनमी पेसर्स के मुकाबले बेहतर रही है. T20 मैच में अक्षर पटेल और युज़ी चहल जैसे अनुभवी मैच विनर्स का गेंदबाज़ी में कोई भूमिका न निभाना समझ से परे है."

Featured Video Of The Day
Suvendu save TMC Workers Life:CM शुभेंदु ने बचाई 5 हजार TMC कार्यकर्ताओं की जान! TMC से निष्कासित रिजू दत्ता का शॉकिंग खुलासा