कौन हैं हमजा जहूर? जिन्होंने भारत के खिलाफ हारी हुई बाजी पाकिस्तान को जिता दी

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की जीत के नायक हमजा जहूर रहे. 61 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद उन्होंने नाबाद शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई. जानिए सियालकोट में जन्मे इस युवा विकेटकीपर के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हमजा जहूर

अंडर-19 एशिया कप 2026 का आठवां मुकाबला भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच रविवार (आठ नवंबर 2026) को अल अमीरात में खेला गया. जहां एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लेगी. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 14.4 में ही 61 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. मगर यहां से हमजा जहूर ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की. वह काबिले तारीफ है. पाक टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए जहूर ने कुल 108 गेंदों का सामना किया. इस बीच 92.59 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेल डाली. उन्होंने अल अमीरात में शतक ही नहीं लगाया, बल्कि हारी हुई बाजी को भी पाकिस्तान की झोली में डाल दिया. जिसके बाद से उनकी खूब तारीफ हो रही है. लोग उनके बारे में लगातार सर्च कर रहे हैं. अगर आप भी पाक बल्लेबाज के बारे में जानना चाहते हैं तो उनसे जड़ी कुछ रोचक बातें हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

कौन हैं हमजा जहूर?  

हमजा जहूर का जन्म तीन नवंबर साल 2007 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित सियालकोट शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 19 साल के हैं. जहूर टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शिरकत करते हैं. वहीं बल्लेबाजी के दौरान मध्यक्रम में दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से केवल अंडर-19 टीम में शिरकत किया है. 

हमजा जहूर का घरेलू क्रिकेट करियर 

हमजा जहूर ने पाकिस्तान की तरफ से एक फर्स्ट क्लास और चार टी20 मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की एक पारी में कोई रन नहीं निकला है. यानी कि वह एक मात्र पारी में शून्य पर आउट हुए हैं. 

Advertisement

वहीं टी20 प्रदर्शन पर गौर करें तो उन्होंने यहां तीन पारियों में 27.33 की औसत से 82 रन बनाए हैं. जहां 37 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में मचाया था धमाल, अब वैभव सूर्यवंशी को इनाम में मिली टाटा सिएरा कार


 

Featured Video Of The Day
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में क्यों सजता है नोटों का खजाना?

Topics mentioned in this article
Pakistan U19
India U19
Hamza Zahoor
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं