जब नीतीश रेड्डी ने इस बवाली रिकॉर्ड से घरेलू क्रिकेट में मचा दिया तूफान, आज भी है बरकरार

Nitish Kumar Reddy: नीतीश कुमार रेड्डी ने बचपन में ही दिखा दिया था कि वह क्रिकेट में इतिहास बनाने के लिए ही जन्मे हैं. कभी इस रिकॉर्ड ने सभी को हिला दिया था

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nitish Reddy creates history: नीतीश रेड्डी का नाम बच्चे-बच्चे की जुबां पर है
नई दिल्ली:

Nitish Kumar Reddy: मेलबर्न टेस्ट में एक बार से संकट की घड़ी में नंबर आठ पर आकर नाबाद शतक जड़कर इतिहास रचने वाले 21 साल के नीतीश रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का नाम अब बच्चे-बच्चे की जुबां पर है. और आखिर ऐसा हो भी क्यों न. एक तरह जहां रोहित (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे सुपरस्टार बुझते रहे, तो आंध्र के इस आक्रामक बैटिंग-कम-ऑलराउंडर ने इतिहास रच दिया. वैसे इतिहास रचने से रिश्ता नीतीश का मानो बचपन के दिनों से ही है. आप सोचिए कि जब कोई बच्चा अपने राज्य के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16 ) के शुरुआत दिनों में ही इतिहास रच दे, तो उसके अपने ही मायने हैं. और कुछ ऐसा ही नीतीश रेड्डी ने साल 2017-18 के सीजन में कर दिखाया. एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी बरकरार है. 

IND vs AUS:  नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना दिया यह महारिकॉर्ड

तिहरे शतक से आगाज

साल 2017-28 सीजन में नीतीश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के लिए अपने विजय मर्चें ट्रॉफी (राष्ट्रीय अंडर-16) का आगाज तिहरे शतक के साथ किया. रेड्डी की इस पारी ने उन्हें जूनियर क्रिकेट में एकदम से चर्चा का विषय बना दिया. लेकिन असली तूफान आना अभी भी बाकी था.  तिहरे शतक की चर्चा तमी भी नहीं थी कि नीतीश ने ऐसा प्रचंड प्रहार  किया कि एक बार को सभी हैरान रन गए. 

...और नागालैंड के खिलाफ आ गया तूफान

इस साल नीतीश ने नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में चौहरा शतक जड़ते हुए 441 रन की पारी खेल डाली. और वह भी सिर्फ 345 गेंदों पर और यहां से नीतीश लगातार आगे बढ़ते और बढ़ते ही गए.  यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. नतीजा यह रहा कि रेड्डी ने "बाल-उम्र" ही प्रतिभा का परिचय देते हुए इतिहास रच दिया.  बीसीसीआई के अंडर-16 टूर्नामेंट के इतिहास में यह एक ऐसा कारनामा था, जो पहले कोई भी नहीं कर सका था. न ही बचपन के दिनों में वीरेंद्र सहवाग, न विराट कोहली और न ही ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज. इस तूफानी पारी से नीतीश रेड्डी का नाम सभी की जुबां पर था.

Advertisement

यह इतिहास आज भी बरकरार है

पहले तिहरा और फिर चौहरा शतक बनाने वाले नीतीश ने इस सीजन में 176.41 के औसत से 1237 रन बनाए. यह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में न पहले सहवाग ही बना सके और न हीं बचपन के दिनों मे कई तूफानी कारनामे करने वाले युवराज सिंह. साथ ही, इसी सीजन में नीतीश ने रनों का यह अंब लगाने के साथ-साथ 26 विकेट भी लिए. इस प्रदर्शन के लिए नीतीश को बीसीसीआई का साल का बेस्ट अंडर-16 क्रिकेटर चुना गया. 

Featured Video Of The Day
Chakravyu में Sangeet Som का तीखा बयान और घेरे में सवाल जवाब सिर्फ NDTV पर | Syed Suhail | Sucherita
Topics mentioned in this article