भारत के खिलाफ नहीं खेला पाकिस्तान तो क्या होगा? किसको होगा सबसे ज्यादा नुकसान, समझें समीकरण

Pakistan to Boycott India Match: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने से इनकार कर दिया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो क्या होगा

Pakistan to boycott T20 World Cup match Vs India : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. इस फैसले से न सिर्फ फैंस सबसे बड़ी राइवलरी से वंचित हो जाएंगे, बल्कि क्रिकेट की इकोनॉमी पर भी इसका असर पड़ेगा. पीसीबी ने अभी तक सरकार के निर्देश को आईसीसी के सामने अपना ऑफिशियल रुख नहीं बताया है. ऐसे में अगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच को नहीं खेलता है तो आगे क्या होगा, किस टीम को इससे फायदा और नुकसान होगा.जानते हैं पूरा समीकरण.

1. भारत को वॉकओवर मिलेगा: बीसीसीआई ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जाएगी. टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, ट्रेनिंग करने और टॉस के लिए पहुंचने का प्लान बना रही है, और पाकिस्तान के आने का इंतज़ार करेगी. हालांकि, अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी को भारतीय टीम को वॉकओवर देना होगा, साथ ही 2 पॉइंट भी देने होंगे.पाकिस्तान के इस फैसले से उनके नेट रन रेट को नुकसान होगा, जिससे अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल हो सकता है. 

2. पॉइंट शेयर होंगे: एक और समीकरण यह हो सकती है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक पॉइंट मिले. लेकिन, इस स्थिति के लिए, भारत के कप्तान और सलमान अली आगा दोनों को टॉस के समय मौजूद नहीं होना होगा.  इस स्थिति में मैच रेफरी दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट देगा. 

3. ICC पाकिस्तान को खेलने के लिए मनाएगा: सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए सबसे अच्छी स्थिति यह है कि पाकिस्तान भारत मैच का बॉयकॉट करने का फैसला बदल दे. फैंस, खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर और खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए, मैच का तय समय पर होना ही सबसे अच्छी स्थिति है. 

सेमीफाइनल और फाइनल में ऐसी स्थिति रही तो क्या होगा ?

अब यदि ग्रुप 8 के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल या फिर फाइनल में पहुंचती है और एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होता है. ऐसे में अगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से मना कर देती है तो  सेमीफाइनल के लिए आईसीसी भारत को वॉकओवर देगी, जिससे भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, फाइनल में दोनों टीमें पहुंचती है और भारत के  खिलाफ नहीं खेलती है तो भारतीय टीम बिना खेले ही चैंपियन बन जाएगी. 

Featured Video Of The Day
BMC Mayor Election तेज! नए Corporators BMC Headquarter पहुंचे, महायुति ग्रुप लीडर चुनाव | Mahayuti
Topics mentioned in this article