Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

Vaibhav Sooryavanshi Vs RCB: वैभव 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए तो कई कॉमेन्टेटर कहते रहे कि उन्हें उनसे सेंचुरी की उम्मीद थी. मो. कैफ़ से लेकर सबा करीम जैसे पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेर सभी हैरान थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vaibhav Sooryavanshi IN IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का कमाल

 Vaibhav Sooryavanshi : डिफ़ेंडिंग चैंपियन बैंगलोर के ख़िलाफ़ 202 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्कों के सहारे 78 रन बनाए. धुरंधर वैभव की पारी ने 8 ओवर के अंदर ही गेम का नतीजा तय कर दिया. मगर 9वें ओवर में जब क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लपका तो वो अफ़सोस के साथ ग्राउंड से बाहर आते दिखे. मैच के STAR SPORTS पर पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अपने डिसमिसिल के बाद अगर ग़लत शॉट खलते हुए आउट होता हूं तो मुझे अफ़सोस होता है कि अगर थोड़ी देर विकेट पर और टिकता तो टीम के लिए 10-20 रन और जुड़ जाते. इसलिए लूज़ शॉट खेलकर आउट होता हूं तो लगता है टीम के लिए कुछ माइनस हो गया. इसलिए अफ़सोस होता है. वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी के सहारे राजस्थान ने डिफ़ेंडिंग चैंपियन बैंगलोर को 12 गेंद रहते 6 विकेट से हरा दिया. वैभव मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़े गए. 

बुमराह, हेज़लवुड, भुवनेश्वर सामने हों तो क्या सोचते हैं वैभव?

अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगानेवाले हुनरमंद वैभव ने मुंबई के ख़िलाफ़ जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा तो दुनिया सभी क्रिकेट एक्सपर्ट के ज़ेहन से उनके टैलेंट को लेकर किसी भी तरह का ये शको-शुब्हा खॉत्म हो गया. टैलेंटेड वैभव ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ भी उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पहली ही गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव के ज़रिये बाउंड्री के पार किया. जबकि, दिग्गज जॉश हेज़लवुड को एक ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके और एक छक्का भी जड़ा. 

बैंगलोर के ख़िलाफ़ 7 छक्के लगाकर उन्होंने इस सीज़न 4 मैचों में अपने नाम 18 छक्के कर लिए. आईपीएल के 11 मैचों में उनके नाम अब 36 चौके और 42 छक्के हैं. उन्होंने IPL में 230 के स्ट्राइक रेट से लगातार 452 रन जोड़े हैं और दिन-ब-दिन ख़तरनाक बनते जा रहे हैं. 

सिर्फ़ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कहते हैं कि बुमराह, भुवनेश्वर या हेज़लवुड जैसे बड़े गेंदबाज़ उनके सामने बॉलिंग के लिए आते हैं तो उनके भी बैक ऑफ़ द माइंड बड़े गेंदबाज़ों का कद तो होता है. लेकिन वो अपने फिलॉसफ़ी के मुताबिक गेंद को खेलते हैं और गेंदबाज़ को नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि जैसी गेंद होती है, वो बल्ले से वैसा ही जवाब देने की कोशिश करते हैं. यही वजह है कि वो अबतक बेख़ौफ़, बिंदास खेलते हुए दिग्गजों पर भारी पड़े हैं. 

Advertisement

इरफ़ान पठान ने की तारीफ

इरफ़ान पठान STAR SPORTS पर कहते हैं, “बॉलर घबरा रहे हैं उसको बॉलिंग करने से, बॉलर्स एक्चुअली डर रहे हैं. ये मेरी थ्योरी है कि ये जानबूझकर बड़े गेंदबाज़ों का टारगेट करता है ताकि विपक्षी टीम की गेंदबाज़ी के हौसले पस्त हो जाएं” हरभजन सिंह कहते हैं, “बड़े बॉलरों को भी तो कहा कि इसे टारगेट करे.”

Advertisement

वैभव के पास कुदरती तोहफ़ा है- मो. कैफ़

वैभव 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए तो कई कॉमेन्टेटर कहते रहे कि उन्हें उनसे सेंचुरी की उम्मीद थी. मो. कैफ़ से लेकर सबा करीम जैसे पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेर उनकी 15 गेंदों वाली हाफ़ सेंचुरी की तारीफ़ करते रहे. वैभव ने कहा, “मैं कोशिश करता हूं कि जो प्रैक्टिस में कर रहा हूं, वही करता रहूं.”    वैभव ने ये भी बताया कि उनके पिताजी, कोच और टीम में उनके गार्डियन टीम मैनेजर रोमी भिंडर उन्हें बताते रहते हैं कि अभी उनका सफ़र लंबा है और उन्हें ज़्यादा इधर-उधर नहीं सोचकर अपने गेम पर फ़ोकस करना है.

IPL 2026 में सबसे ज़्यादा छक्के

बल्लेबाजटीमछक्के
वैभव सूर्यवंशी     राजस्थान 18
समीर रिजवीदिल्ली11 
टिम डेविडबेंगलुरु
राएन निकलटन    मुंबई 
मुकुल चौधरी     लखनऊ 7

ये भी पढ़ें- RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, 78 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: अब इजरायल-Pakistan में भिड़ंत? Trump |Bharat Ki Baat Batata Hoon