T20 WC 2026: दिन का मैच तय करेगा कि शाम का मैच आपको देखना है या नहीं

T20 World Cup 2026 Super-Eight Match: मौजूदा वेस्टइंडीज टीम के पांच खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका लीग में खेलते हैं और दक्षिण अफ्रीका की टीम से बखूबी परिचित है. ऐसे में यह मुकाबला का बेहद मजेदार होने की उम्मीद है.भारत की निगाहें और उम्मीदें इस मैच पर टिकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026 Super-Eight Match:

T20 World Cup 2026 Super-Eight Match: टी -20 विश्व कप में आज अहम दिन खासकर भारत के लिए.भारत का मुकाबला ज़िंबाब्वे से चेन्नई में हो रहा है और यह मुकाबला शाम को खेला जाएगा. मगर आज एक और मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है जो दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच होगा.यह दिन का मुकाबला है जो तीन बजे से खेला जाएगा. सभी भारतीय की निगाहें अपने मैच से पहले इस मैच पर रहेगी क्योंकि इस मैच का परिणाम तय करेगा कि भारत इस टूर्नामेंट में आगे जा पाएगा या नहीं.भारत की एक हार ने उसके लिए सेमीफाइनल की राह को काफी कठिन बना दिया है.

भारत के लिए कैसा होगा समीकरण

भारत के लिए सबसे बेहतर होगा कि वह दक्षिण अफ्रीका टीम को सपोर्ट करे और मनाए कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे दोनों मैच जीत जाए इसका मतलब ये हुआ कि दक्षिण अफ्रीका वेस्ट इंडीज और ज़िंबाब्वे दोनों को हरा दे और भारत भी अपने दोनों मैच जीत जाए यानि भारत अपने बचे दो मैच में ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज को हरा दे. ऐसे हालात में दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक हो जाएंगे और भारत को 4 अंक क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका से हार चुकी है.तब वेस्ट इंडीज और ज़िंबाब्वे के पास 2-2 अंक ही रहेंगे यदि ऐसा नहीं होता है तो भारत का मामला फंस जाएगा बात रन रेट पर आ सकती जहां भारत का रन रेट ग्रुप की बाकी टीमों से बहुत ख़राब है.

Photo Credit: PTI

सब की निगाहें अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले पर

सब की निगाहें दिन के होने वाले दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज के मुकाबले पर रहेगी. यह मैच अहमदाबाद में हो रहा है और यहां कुछ दिनों पहले ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है यानि उन्हें यहां के मैदान का अनुभव हो गया है. अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम एक बड़ा मैदान है जहां छक्के चौके मारना इतना आसान नहीं होता. दोनों टीमें बहुत अच्छी फॉर्म में है मगर दक्षिण अफ्रीका हर मैच उस लिहाज से खेल रही है जैसे कि उसको चैंपियन बनना हो.

दक्षिण अफ्रीका पिछली बार भारत से फाइनल में हार गई थी और यह मलाल उन्हें सदा रहेगा. इस बार दक्षिण अफ्रीका सबको चुप कराने की कोशिश करेगी जो उन्हें चोकर कहते हैं. दक्षिण अफ्रीका के पास व्लर्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्राफी जरूर है मगर और कोई आईसीसी की ट्राफी उनके पास नहीं है. जहां तक वेस्ट इंडीज की बात है उन्होंने दो बार टी 20 की ट्राफी जीती हुई और क्रिकेट में अपनी खोई हुई बादशाहत वापस पाना चाहती है. इस टीम में निकोलस पूरन जैसे कई और खिलाड़ी नहीं हैं मगर यह टीम भी कुछ साबित करना चाहती है.

Advertisement

सबसे दिलचस्प बात है कि मौजूदा वेस्ट इंडीज टीम के पांच खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका लीग में खेलते हैं और दक्षिण अफ्रीका की टीम से बखूबी परिचित है. ऐसे में यह मुकाबला का बेहद मजेदार होने की उम्मीद है. भारत की निगाहें और उम्मीदें इस मैच पर टिकी हैं. यदि ये मैच दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो भारत के लिए आगे का रास्ता उनके अपने प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा.इसलिए आज शाम का प्रोग्राम दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज मैच के बाद ही बनाइएगा.

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha New Video: राघव चड्ढा के 3 मिनट के नए वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे