WI vs SCO LIVE Score: स्कॉटलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. (LIVE SCORE)
इससे पहले, टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है. स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और शाई होप ने धीमी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 54 रन जोड़े. कप्तान होप 22 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. 58 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में किंग 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए.
तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमन पॉवेल के बीच 37 गेंद पर 81 रन की तेज साझेदारी हुई. पॉवेल 14 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए. हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए शरफेन रदरफोर्ड के साथ 21 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी की. हेटमायर चौथे विकेट के रूप में 175 के स्कोर पर आउट हुए. हेटमायर ने 36 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली. हेटमायर ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया. टी20 विश्व कप में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह सबसे तेज अर्धशतक है.
हेटमायर की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 तक पहुंच सकी. रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए. रोमारियो शेफर्ड 3 गेंद पर 6 और मैथ्यू फोर्ड 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे. स्कॉटलैंड के लविए ब्रैडली करी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. साफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लिस्क को 1-1 विकेट मिला. बता दें कि स्कॉटलैंड शुरुआत में टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में एंट्री दी.
स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस(विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन(कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, सफयान शरीफ
वेस्ट इंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप(विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ














