Kavya Maran VIAL VIDEO: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया जिसे हैदराबाद ने 57 रन से जीत लिया. इस जीत में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी की और हैदराबाद की जीत में अहम योगदान दिया. साकिब हुसैन ने 4 और प्रफुल हिंगे ने 4 विकेट लिए. बता दें कि प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए जिसने मैच को बदलने का काम किया.
मैच के दौरान टीम की मालकिन काव्या मारन काफी खुश थी. यही नहीं SRH के फैन भी काफी खुश थे. यही नहीं जब मैच खत्म हुआ तो फैन की दीवानगी सातवें आसमान पर थी, दरअसल हुआ ये कि मैच के बाद काव्या मारन को उनके एक फैन ने गुलाब दिया जिसे काव्या मारन ने सहर्ष ही स्वीकार कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. काव्या मारन ने बिना किसी हिचक के फैन की ओर से दिया गया गुलाब ले लिया और उनका आभार भी व्यक्त किया, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 216 रन बनाए थे. जिसमें कप्तान ईशान किशन ने सर्वाधिक 91 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का अहम योगदान दिया. इसके बाद राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई.














